फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dark Circles: आपकी आंखों के नीचे भी हो गए हैं काले धब्बे? न करें अनदेखा, गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

Sun, 31 Aug 2025 04:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

  • मेडिकल रिपोर्ट्स बताते हैं कि आंखों के नीचे काला पड़ना यानी डार्क सर्कल्स सिर्फ आपके लुक की समस्या नहीं, बल्कि कई बार यह शरीर के अंदर छिपे असंतुलन का संकेत भी हो सकता है।
  • कुछ स्थितियों में ये धब्बे लिवर, किडनी या थायरॉइड से जुड़ी परेशानियों का भी शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

विज्ञापन
what cause dark circles under eyes What deficiency and diseases causes dark circles  under eye
आंखों के नीचे काले धब्बे - फोटो : Adobe stock

Dark Circles Under Eyes: क्या आपकी आंखों के नीचे भी काले धब्बे हो गए हैं? ये समस्या काफी आम है। अक्सर लोग इसे थकान, नींद की कमी या तनाव का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं गंभीर हो सकती है। मेडिकल रिपोर्ट्स बताते हैं कि आंखों के नीचे काला पड़ना यानी डार्क सर्कल्स सिर्फ आपके लुक की समस्या नहीं, बल्कि कई बार यह शरीर के अंदर छिपे असंतुलन का संकेत भी हो सकता है।



भारत में डार्क सर्कल्स की समस्या काफी बढ़ गई है। इसके लिए कई कारणों जैसे पारिवारिक इतिहास और भारतीय आबादी में मेलेनिन के उच्च स्तर को प्रमुख माना जाता है। इसके अलावा जीवनशैली संबंधी गड़बड़ी जैसे नींद की कमी, तनाव, अस्वास्थ्यकर आहार और लंबे समय तक कंप्यूटर-मोबाइल का उपयोग भी इस दिक्कत को बढ़ा सकते हैं। उम्र बढ़ने-एलर्जी, धूप में रहने, डाहाइड्रेशन और कुछ त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।

अब सवाल ये है कि किन स्थितियों में इस समस्या को गंभीर मान लेना चाहिए? 

what cause dark circles under eyes What deficiency and diseases causes dark circles  under eye
डार्क सर्कल्स की समस्या - फोटो : Freepik.com

डार्क सर्कल्स की समस्या 

अमर उजाला से बातचीत में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ श्रुति अस्थाना बताती हैं, हमारी आंखों के नीचे की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है। जब उसमें खून का प्रवाह ठीक से नहीं होता या वहां की कोशिकाओं को ऑक्सीजन कम मिल पाता है, तो वह हिस्सा गहरा दिखाई देने लगता है। नींद की कमी, हाई स्क्रीन टाइम, पोषण की कमी, डिहाइड्रेशन, एलर्जी या कुछ प्रकार के हार्मोनल बदलावों को इस समस्या का कारण माना जाता है।

कुछ स्थितियों में ये धब्बे लिवर, किडनी या थायरॉइड से जुड़ी परेशानियों का भी शुरुआती संकेत हो सकते हैं इसलिए इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।


(ये भी जानिए- ग्लूकोमीटर या HBA1C टेस्ट, ब्लड शुगर की जांच में कौन सा ज्यादा भरोसेमंद?)

what cause dark circles under eyes What deficiency and diseases causes dark circles  under eye
डार्क सर्कल्स क्यों होता है? - फोटो : Freepik.com

आंखों के नीचे काला पड़ना 

डॉक्टर बताती हैं, आंखों के नीचे काला पड़ना कई बार शरीर की भीतरी समस्या का लक्षण भी हो सकता है। एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित लोगों में अक्सर यह समस्या देखी है क्योंकि इसमें शरीर के सभी हिस्सों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और आंखों के नीचे की पतली त्वचा गहरी दिखाई देने लगती है। 

इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, डार्क सर्कल्स का सीधा संबंध लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य विकारों से हो सकता है, इसलिए इसे केवल त्वचा की समस्या समझकर अनदेखा करना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what cause dark circles under eyes What deficiency and diseases causes dark circles  under eye
थाइरॉइड के कारण आंखों के नीचे काला होने की समस्या - फोटो : Freepik.com

किन बीमारियों के कारण होती है डार्क सर्कल्स की समस्या?

जिन लोगों की नींद अक्सर पूरी नहीं होती है या फिर तनाव बना रहता है उनमें आंखों के नीचे काला होने की दिक्कत अधिक देखी जाती है। डॉक्टर बताते हैं, रोजाना 6 घंटे से कम सोने वाले लोगों में डार्क सर्कल्स की समस्या दोगुनी होती है।

  • इसके अलावा लंबे समय तक मोबाइल/कंप्यूटर के इस्तेमाल से नसों पर दबाव पड़ता है और त्वचा काली दिखने लगती है।
  • आयरन और विटामिन बी12 की कमी से भी डार्क सर्कल्स की समस्या बढ़ जाती है। 


अगर आपको काफी समय से डार्क सर्कल्स की दिक्कत है तो डॉक्टर की सलाह से एक बार थायरॉइड की भी जांच करा लें। हाइपोथायरायडिज्म की समस्या में भी इसे एक लक्षण माना जाता है। इसी तरह से क्रॉनिक या गंभीर लिवर रोगों में खून ठीक से साफ नहीं हो पाता है जिसके कारण भी त्वचा में परिवर्तन और  डार्क सर्कल्स जैसी समस्या हो सकती है। 

विज्ञापन
what cause dark circles under eyes What deficiency and diseases causes dark circles  under eye
स्क्रीन टाइम के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या - फोटो : Adobe stock

डार्क सर्कल्स से बचाव कैसे किया जाए?

डॉक्टर कहते हैं, डार्क सर्कल्स से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में सुधार और सही खानपान सबसे प्रभावी उपाय माने जाते हैं।

  • हर दिन कम से कम 7-8 घंटे सोना जरूरी है। नींद न सिर्फ आंखों की थकान कम करती है बल्कि त्वचा को स्वस्थ भी रखती है।
  • डिहाइड्रेशन डार्क सर्कल्स को और गहरा बना देता है। इसलिए दिनभर में 2–3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
  • आयरन, विटामिन-सी, विटामिन-के और बी-12 से भरपूर आहार लेने से खून की कमी दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
  • स्क्रीन टाइम कम करना भी आपके लिए जरूरी है। बहुत ज्यादा या बहुत पास से मोबाइल देखने से बचें।




-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed