फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: जेन-जी को सता रहा इन पांच बीमारियों का खतरा, हो जाएं अलर्ट वरना जीवन भर खानी पड़ सकती हैं दवाएं

Sat, 17 Jan 2026 08:13 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Jan 2026 08:13 PM IST
सार

जेन-जी पीढ़ी खुद को पहले से ज्यादा स्मार्ट, टेक-सेवी और फास्ट लाइफ जीने वाली मानती है, लेकिन इसी तेज रफ्तार जिंदगी के बीच सेहत से जुड़ा एक बड़ा खतरा चुपचाप बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
What are the health issues of Gen Z common health problems in young children know in hindi
युवाओं और बच्चों में होने वाली बीमारियां - फोटो : Freepik.com

लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। लिहाजा हाई कोलेस्ट्रॉल हो या ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारियां अब काफी आम होती जा रही हैं। आज की जेन-जी पीढ़ी खुद को पहले से ज्यादा स्मार्ट, टेक-फ्रेंडली और फास्ट लाइफ जीने वाली मानती है, लेकिन इसी तेज रफ्तार जिंदगी ने उनमें भी कई तरह की बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ा दिया है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप के इस्तेमाल, घंटों बैठे रहकर पढ़ाई या काम करने, जंक फूड पर बढ़ती निर्भरता और नींद की कमी ने युवाओं की सेहत पर गहरा असर डाला है। अगर समय रहते इन आदतों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कई ऐसी बीमारियां कम उम्र में ही आपक घेर सकती हैं, जिनके लिए जीवनभर दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

बाहर से एनर्जेटिक और फिट दिखने वाली जेन-जी वालों में किन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक है, उन्हें कितना सावधान रहने की जरूरत है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

What are the health issues of Gen Z common health problems in young children know in hindi
बच्चों में अधिक वजन की समस्या - फोटो : Adobe Stock

मेडिकल रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि कभी जो बीमारियां उम्र बढ़ने के साथ जुड़ी मानी जाती थीं, आज वही चुपचाप जेन-जी को भी अपनी चपेट में लेती जा रही हैं। इनमें से कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं जिनपर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये गंभीर समस्याओं का कारण, यहां तक कि जानलेवा तक हो सकती हैं।

जेन-जी या जनरेशन जेड, उन युवाओं को कहते हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है, यानी आज के समय में जो लोग 15 से 28 साल के हैं उन्हें जेन-जी कहा जाता है।

मोटापा बढ़ा रही है चिंता

जेन-जी में मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। शारीरिक निष्क्रियता और असंतुलित खानपान मोटापे के सबसे बड़े कारण हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  घंटों मोबाइल, लैपटॉप या टीवी के सामने बैठे रहना, जंक फूड्स खाना, मीठे ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा करता है, जो धीरे-धीरे मोटापे में बदल जाता है। मोटापा केवल वजन बढ़ने तक सीमित नहीं है बल्कि यह डायबिटीज, हार्ट डिजीज और जोड़ों की समस्याओं का खतरा भी बढ़ाता है।
 

What are the health issues of Gen Z common health problems in young children know in hindi
बच्चों में डायबिटीज के मामले - फोटो : Adobe Stock

कम उम्र वालों में बढ़ रही है डायबिटीज की दिक्कत

मेडिकल रिपोर्ट्स बताती हैं कि जेन-जी में डायबिटीज की बीमारी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, खराब लाइफस्टाइल और मोटापा युवाओं में डायबिटीज के मुख्य कारण हैं। ज्यादा शुगर, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और फास्ट फूड खाने की आदत शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है।

डायबिटीज की अगर समय पर पहचान या इलाज न हो पाए तो इससे आंखों, किडनी और दिल की बीमारियों का भी खतरा रहता है। इस बीमारी में पूरे जीवन दवाओं पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What are the health issues of Gen Z common health problems in young children know in hindi
ब्लड प्रेशर और इसके खतरे - फोटो : Freepik.com

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 

हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण अक्सर देर से सामने आते हैं और ये समस्या जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जेन-जी में बढ़ती स्ट्रेस की समस्या, नींद की कमी, ज्यादा कैफीन और स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी बढ़ती जा रही हैं।

कम उम्र में हाई बीपी होने से हृदय रोग, मस्तिष्क की बीमारी सहित कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन
What are the health issues of Gen Z common health problems in young children know in hindi
मेंटल हेल्थ का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

जेन-जी में मेंटल हेल्थ की समस्या

जेन-जी में एंग्जायटी और डिप्रेशन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया का प्रेशर, करियर की प्रतिस्पर्धा, तुलना की भावना और भविष्य को लेकर असुरक्षा ने कम उम्र में ही मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को बढ़ा दिया है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं युवाओं में कार्यक्षमता घटने का एक बड़ा कारण बन रही हैं।

इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए विशेषज्ञ  सोशल मीडिया से ब्रेक लेने, नियमित व्यायाम और मेडिटेशन से मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed