फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: रात में सोने से पहले जरूर करें इन चार चीजों का सेवन, मोटापा कम करने में मिलेगी मदद

Fri, 06 Aug 2021 04:11 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Weight loss tips in hindi healthy diet to obesity loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन) 


मोटापा आज के समय की सबसे गंभीर समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अधिक वजन या मोटापे के कारण हर साल 40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। वयस्कों और यहां तक कि बच्चों में भी अधिक वजन और मोटापे की दर लगातार बढ़ती जा रही है। दिक्कत ये है कि मोटापा कई बीमारियों का एक प्रमुख जोखिम कारक है, जिसमें हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं, जो दुनियाभर में लोगों की मौत के प्रमुख कारण हैं। विशेषज्ञ कहते हैं मोटापा कम करने के लिए लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है। खासकर रात के समय बाहर और ऊट-पटांग की चीजें खाना सेहत पर बुरा असर डालता है और मोटापे को बढ़ाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रात में किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिले? 

Weight loss tips in hindi healthy diet to obesity loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दही 

  • दही में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन जहां मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करते हैं, तो वही अगर रात को सोने से पहले महज एक कप ही दही का सेवन किया जाए, तो इससे वजन या फिर मोटापा कम करने में काफी मदद मिलती है। 
Weight loss tips in hindi healthy diet to obesity loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खीरा 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि रात का खाना बेहद हल्का-फुल्का होना चाहिए। इसलिए सलाद और सूप रात के खाने के लिए सबसे अच्छे होते हैं। आप सलाद के रूप में खीरे का सेवन कर सकते हैं। इससे जल्दी पेट भी भर जाता है और आसानी से पच भी जाता है। इससे मोटापा कम करने में भी काफी मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weight loss tips in hindi healthy diet to obesity loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ओट्स 

  • ओट्स को स्वस्थ आहार में से एक माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और वसा भी कम होती है। ऐसे में यह मोटापा घटाने में सहायक हो सकता है। हालांकि अधिकतर लोग सोचते हैं कि ओट्स को सुबह नाश्ते में ही खाना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। विशेषज्ञ कहते हैं कि आप रात में भी बिना किसी चिंता के ओट्स का सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Weight loss tips in hindi healthy diet to obesity loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बादाम 

  • बादाम में अच्छी खासी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में इसके सेवन से मोटापे को कम करने में मदद मिल सकती है। आप रात में भी इसका सेवन कर सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि रात को बादाम खाने से ब्लड शुगर लेवल तो नियंत्रित होता ही है, साथ ही नींद और उसकी गुणवत्ता को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed