फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: वजन घटाने के लिए खाएं रोटी, जानिए सेहत के लिए बाजरा और मक्का में से कौन सा आटा है फायदेमंद

Sun, 05 Feb 2023 10:25 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Feb 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
Health Tips: Weight Loss Roti Bajra Health Benefits vs Maize Health Benefits For weight Loss
वजन कम करने के लिए खाएं रोटी - फोटो : Istock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


लोग वजन घटाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। कई लोग तो खाना-पीना ही छोड़ देते हैं लेकिन खाना न खाने से वजन कम नहीं होता है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय खाने में ही कई ऐसे व्यंजन हैं, जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए हमें अपनी डाइट में ऐसी खाद्य सामग्रियों को शामिल करना चाहिए। आपके ही किचन में कम कार्ब के कई विकल्प मिल जाएंगे, जिनका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है और वजन कम करने में भी सहायक है। भारत में ज्वार, मक्का और बाजना जैसे अनाज का अच्छा उत्पादन होता है। खाने में विकल्प के तौर पर इसे आप रोजाना खाने में कहीं न कहीं इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इन्हीं अनाज के सेवन से वजन भी घटाया जा सकता है। यहां हम दो अधिक इस्तेमाल होने वाले अनाज मक्का और बाजरे में पाए जाने वाले पोषक तत्वों, सेवन से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। दोनों ही वजन कम करने में कारगर हैं।

Health Tips: Weight Loss Roti Bajra Health Benefits vs Maize Health Benefits For weight Loss
वजन कम करने के लिए खाएं रोटी - फोटो : getty images

बाजरे के सेवन से फायदा

बाजरा प्रोटीन, फाइबर और सेहत के लिए फायदेमंद खनिजों से भरपूर है। अनाज में बाजरा स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर विकल्प है। बाजरे में फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण ये पेट को लंबे समय कर भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे लोग अधिक खाने से बच जाते हैं और वजन को कंट्रोल में रखता है। इसलिए वजन कम करने के लिए आप बाजरे की रोटी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको पाचन की समस्या है तो भी बाजरे का सेवन फायदेमंद है। बाजरा में मैग्नीशियम, पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर के साथ ही हृदय को भी सेहतमंद रखने में मदद करता है।

Health Tips: Weight Loss Roti Bajra Health Benefits vs Maize Health Benefits For weight Loss
वजन कम करने के लिए खाएं रोटी - फोटो : Pixabay

मक्का खाने के फायदे

मक्के का सेवन लोग आमतौर पर सर्दियों में अधिक करते हैं। ये गेंंहूं के आटे के विकल्प के तौर पर अच्छी खाद्य सामग्री है। मक्का में आयरन, फास्फोरस, जिंक और कई विटामिनों की भरपूर मात्रा मिल जाती है। इसका सेवन केवल वजन कम करने में ही नहीं बल्कि आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा है। इसके अलावा कैंसर और एनीमिया की रोकथाम में भी मक्का मददगार होता है। मक्के में मौजूद कार्बोहाइड्रेट के कारण एनर्जी लेवल बना रहता है और भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल होता है। मक्के के आटे के सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी मिलता है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य बना रहता है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Weight Loss Roti Bajra Health Benefits vs Maize Health Benefits For weight Loss
मक्के की रोटी - फोटो : Istock

मक्का और बाजरा में से कौन सा आटा ज्यादा फायदेमंद

वैसे तो बाजरा और मक्का दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं और वजन कम करने में सहायक हैं लेकिन अगर तुलना की जाए कि बाजरा और मक्का में से कौन सा अनाज तेजी से वजन कम करने में कारगर है तो भले ही दोनों ही ग्लूटेन मुक्त हैं लेकिन अपेक्षाकृत कम कैलोरी के कारण बाजरे का चयन करना बेहतर विकल्प होगा। लेकिन बाजरे का अधिक सेवन पथरी के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बाजरे में मौजूद फाइटिक एसिड भी आंत में भोजन के अवशोषण में समस्या पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
Health Tips: Weight Loss Roti Bajra Health Benefits vs Maize Health Benefits For weight Loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मक्के के सेवन से नुकसान

वहीं जिन लोगों में ब्लड क्लोट्स और थ्रोम्बोसिस की समस्या होती है, उन्हें मक्के के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि उनके लिए मक्के को पचाना मुश्किल होता है। उन्हें गैस, डायरिया और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed