फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: ये एक दवा वजन घटाने और हृदय रोग दोनों में कारगर, 20 फीसदी तक कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Mon, 14 Aug 2023 12:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Aug 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
weight loss medicine Wegovy can promote heart health reduce heart attack risk latest study says
वजन कम करने वाली दवा के बारे में जानिए - फोटो : PTI

बढ़ा हुआ वजन शरीर के लिए कई प्रकार की समस्याओं का कारण माना जाता है, इससे हार्ट अटैक और हृदय से संबंधित अन्य कई अन्य प्रकार की बीमारियों का भी खतरा रहता है। हृदय की बीमारियों के जोखिमों को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ अतिरिक्त वजन को कम करने की सलाह देते हैं। इस बीच एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि वजन घटाने वाली दवा से हृदय की बीमारियों का जोखिम भी कम किया जा सकता है। 17 हजार से अधिक लोगों पर किए गए शोध में इसके प्रभावी परिणाम देखने को मिले हैं।



अधिक वजन वाले या मोटापे से ग्रस्त लोगों पर किए गए शोध में पाया गया है कि वजन कम करने वाली दवा वेगोवी (सेमाग्लूटाइड) दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं के विकसित होने या इससे मृत्यु के जोखिम को कम कर सकती है। अध्ययन के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में भी इसके लाभ हो सकते हैं, पर बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाओं का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

weight loss medicine Wegovy can promote heart health reduce heart attack risk latest study says
वजन कम करने वाली दवा पर शोध - फोटो : getty images

वजन और हृदय रोग दोनों में लाभकारी दवा

शोधकर्ताओं ने अधिक वजन वाले 17,604 वयस्कों के दो समूह को प्लेसबो या वेगोवी दवा दी। अध्ययन की शुरुआत में, सभी को हृदय रोग था, हालांकि किसी को डायबिटीज की समस्य नहीं थी। दवा के डेवलपर नोवो नॉर्डिस्क ने अध्ययन के प्रारंभिक परिणामों की घोषणा में बताया कि वेगोवी लेने वाले प्रतिभागियों में दिल का दौरा या स्ट्रोक होने या हृदय रोग से संबंधित बीमारियों से मरने की आशंका 20 फीसदी तक कम देखी गई।

इस अध्ययन के परिणाम अभी किसी मेडिकल जर्नल में प्रकाशित नहीं हुए हैं। 

weight loss medicine Wegovy can promote heart health reduce heart attack risk latest study says
वजन कम करने वाली दवा से हदय स्वास्थ्य को लाभ - फोटो : iStock

हृदय रोग के जोखिमों को कम करती है ये दवा

नोवो नॉर्डिस्क के विशेषज्ञों ने कहा कि वह इस साल के अंत में विस्तृत अध्ययन परिणाम प्रस्तुत करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल इसके शुरुआती रिपोर्ट काफी आशाजनक हैं।

न्यू ऑरलियन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में सर्जन और बेरिएट्रिक विभाग की प्रमुख शाउना लेवी कहती हैं, हम जानते हैं कि वेगोवी से वजन घटता है। कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप में भी इससे सुधार होता है, ऐसे में हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में इस दवा से लाभ मिल सकता है। ये दवा न सिर्फ वजन कम कराती है साथ ही हृदय रोगों के जोखिमों को भी इससे कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss medicine Wegovy can promote heart health reduce heart attack risk latest study says
हृदय रोगियों के लिए दवा - फोटो : iStock

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

केस वेस्टर्न रिजर्व, यूनिवर्सिटी में क्लीवलैंड क्लिनिक लर्नर स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर स्टीवन निसेन कहते हैं, वेगोवी के लिए परिणाम आशाजनक हैं, हृदय की रक्षा करने के लिए इसके प्रभावों को समझना फिलहाल जल्दबाजी है, हमें इस बारे में और अधिक शोध की आवश्यकता है। इसके बहुत अच्छे परिणाम प्रतीत होते हैं, लेकिन यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हर दवा सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो ये आवश्यक नहीं है।

विज्ञापन
weight loss medicine Wegovy can promote heart health reduce heart attack risk latest study says
नई दवा से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

वजन कम होने से हृदय स्वास्थ्य को मिलता है लाभ

शोधकर्ता कहते हैं, जब लोग अपना वजन कम करते हैं तो वे अधिक सक्रिय हो जाते हैं, उनके जोड़ों में दर्द कम होता है और उनकी गतिशीलता बढ़ती है। पहले के अध्ययनों में भी यह स्पष्ट था कि आप जितना अधिक सक्रिय होते हैं, उतना अधिक वजन कम होता है और इससे हृदय संबंधी लाभ होते हैं।

यह दवा वजन कम करने और हृदय स्वास्थ्य संबंधी लाभ दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि सभी लोगों के लिए जरूरी है कि वे बिना किसी डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन न करें, इससे नुकसान हो सकता है।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Company announcement

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed