खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को इस दौरान अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर आप भी बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर अपनी सेहत का बेहतर ध्यान रख सकते हैं। आइए जानते हैं मौसम बदलने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
{"_id":"6abe15cee6f66ec86a084f9f","slug":"weather-change-precaution-in-hindi-tips-to-take-care-your-health-during-weather-change-2026-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में कैसे रखें अपना और अपनों का ध्यान? जानें किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बदलते मौसम में कैसे रखें अपना और अपनों का ध्यान? जानें किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए
Thu, 01 Oct 2026 02:22 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:22 PM IST
सार
Weather Change Precaution: अक्तूबर का महीना आज से शुरू हो गया है। ऐसे में मौसम ने भी करवटें बदलना शुरू कर दिया है। अगर आप अपना ध्यान रखना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना शुरू कर दें।
विज्ञापन
बदलते मौसम में कैसे रखें अपना और अपनों का ध्यान?
- फोटो : AI
खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को इस दौरान अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर आप भी बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर अपनी सेहत का बेहतर ध्यान रख सकते हैं। आइए जानते हैं मौसम बदलने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बदलते मौसम में कैसे रखें अपना और अपनों का ध्यान?
- फोटो : Adobe stock
बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
1. पर्याप्त पानी पिएं
मौसम थोड़ा ठंडा होने पर प्यास कम महसूस हो सकती है, लेकिन शरीर को पर्याप्त तरल पदार्थ की जरूरत बनी रहती है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें।
2. खान-पान का रखें ध्यान
इस मौसम में ताजे फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लें। बहुत ज्यादा तला-भुना और अत्यधिक मीठा खाना सीमित करना बेहतर है।
1. पर्याप्त पानी पिएं
मौसम थोड़ा ठंडा होने पर प्यास कम महसूस हो सकती है, लेकिन शरीर को पर्याप्त तरल पदार्थ की जरूरत बनी रहती है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें।
2. खान-पान का रखें ध्यान
इस मौसम में ताजे फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लें। बहुत ज्यादा तला-भुना और अत्यधिक मीठा खाना सीमित करना बेहतर है।
बदलते मौसम में कैसे रखें अपना और अपनों का ध्यान?
- फोटो : adobe stock
3. कपड़ों का रखें ध्यान
सुबह और रात के समय तापमान कम हो सकता है, जबकि दिन में गर्मी महसूस हो सकती है। ऐसे में मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और जरूरत पड़ने पर हल्के गर्म कपड़े साथ रखें।
4 नींद पूरी करें
बदलते मौसम में शरीर को आराम देना जरूरी है। रोज पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें और सोने-जागने का समय नियमित रखें।
सुबह और रात के समय तापमान कम हो सकता है, जबकि दिन में गर्मी महसूस हो सकती है। ऐसे में मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और जरूरत पड़ने पर हल्के गर्म कपड़े साथ रखें।
4 नींद पूरी करें
बदलते मौसम में शरीर को आराम देना जरूरी है। रोज पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें और सोने-जागने का समय नियमित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम में कैसे रखें अपना और अपनों का ध्यान?
- फोटो : फ्रीपिक
5. एलर्जी से बचें
धूल, धुआं और परागकण कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या बढ़ा सकते हैं। अगर आपको एलर्जी की शिकायत रहती है, तो ऐसे वातावरण से बचने की कोशिश करें।
6. घर की साफ-सफाई रखें
घर में धूल जमा न होने दें। बिस्तर, पर्दे और कालीन आदि की नियमित सफाई करें, खासकर अगर घर में किसी को धूल से एलर्जी है।
7. हाथों की सफाई का ध्यान रखें
मौसमी संक्रमण से बचने के लिए नियमित रूप से हाथ धोना जरूरी है। खासकर खाना खाने से पहले और बाहर से घर लौटने के बाद हाथ अच्छी तरह साफ करें।

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?
बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा या अन्य सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों को मौसम बदलने के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अगर लगातार तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लें।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।