फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा नींद लेने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? जानें वजह और बचाव का सही तरीका

Thu, 01 Oct 2026 11:26 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 01 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

Why Oversleeping Cause a Headache: ये सवाल अक्सर लोगों के दिमाग में आता है कि आखिर ज्यादा सोने से सिरदर्द क्यों होता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.....

विज्ञापन
why does Oversleeping Cause a Headache in hindi jyada sone se sir dard kyu hota hai
ज्यादा नींद लेने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? - फोटो : AI
Why Oversleeping Cause a Headache:  ज्यादा सोने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? यह सवाल अक्सर उन लोगों के मन में आता है, जो देर तक सोने के बाद उठते ही सिर में भारीपन या दर्द महसूस करते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि ज्यादा नींद लेने से शरीर को अधिक आराम मिलता है, लेकिन कई बार स्थिति इसके उलट नजर आती है। पर्याप्त नींद जहां शरीर और दिमाग के लिए जरूरी है, वहीं नींद की अवधि और दिनचर्या में बदलाव कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। 


ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर ज्यादा देर तक सोने के बाद सिरदर्द होने के पीछे क्या वजह हो सकती है और कब इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको भी अक्सर देर तक सोने के बाद सिरदर्द की शिकायत होती है, तो इस खबर में जानिए इससे जुड़ी जरूरी जानकारी और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
why does Oversleeping Cause a Headache in hindi jyada sone se sir dard kyu hota hai
ज्यादा नींद लेने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? - फोटो : Freepik.com
 ज्यादा सोने के बाद सिरदर्द क्यों होता है?

 हर व्यक्ति की नींद की जरूरत अलग होती है। लेकिन अगर आप अपनी सामान्य नींद की अवधि से काफी ज्यादा सोते हैं और इसके बाद बार-बार सिरदर्द होता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

 1. नींद के पैटर्न में बदलाव

 शरीर एक नियमित नींद-जागने के चक्र के अनुसार काम करता है। रोजाना एक निश्चित समय पर सोने और जागने की आदत में अचानक बदलाव होने पर कुछ लोगों को सिरदर्द, सुस्ती या भारीपन महसूस हो सकता है।

2. शरीर में पानी की कमी

 कई घंटे तक पानी न पीने के कारण सुबह हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है। अगर लंबे समय तक सोने की वजह से पानी पीने में और देरी हो जाए, तो कुछ लोगों में सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

 
why does Oversleeping Cause a Headache in hindi jyada sone se sir dard kyu hota hai
ज्यादा नींद लेने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? - फोटो : Adobe Stock
3. खाना देर से खाना

 ज्यादा देर तक सोने से नाश्ता करने का समय भी आगे बढ़ जाता है। लंबे समय तक कुछ न खाने से कुछ लोगों में कमजोरी या सिरदर्द महसूस हो सकता है।

4. नींद की गुणवत्ता

 सिर्फ ज्यादा घंटे सोना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नींद की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण है। अगर नींद बार-बार टूटती है या व्यक्ति अच्छी तरह आराम महसूस नहीं करता, तो लंबे समय तक सोने के बावजूद सिरदर्द और थकान हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
why does Oversleeping Cause a Headache in hindi jyada sone se sir dard kyu hota hai
ज्यादा नींद लेने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? - फोटो : फाइल
5. माइग्रेन की समस्या

 कुछ लोगों में नींद की अवधि में बदलाव माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। अगर सिरदर्द के साथ रोशनी या आवाज से परेशानी, मतली या धड़कता हुआ दर्द महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।

 6. सोने की स्थिति भी हो सकती है वजह

 लंबे समय तक एक ही स्थिति में सोने से गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है। इससे गर्दन में अकड़न के साथ सिरदर्द भी हो सकता है।

 
विज्ञापन
why does Oversleeping Cause a Headache in hindi jyada sone se sir dard kyu hota hai
ज्यादा नींद लेने के बाद सिरदर्द क्यों होता है? - फोटो : AI
कितने घंटे की नींद जरूरी है?

 नींद की जरूरत उम्र और व्यक्ति की स्थिति के अनुसार अलग-अलग होती है। अधिकांश स्वस्थ वयस्कों के लिए नियमित रूप से लगभग 7 से 9 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है। हालांकि, केवल घंटे गिनने के बजाय नींद की गुणवत्ता और नियमितता पर भी ध्यान देना जरूरी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed