फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: सोने से पहले बना लें यह एक आदत, अच्छी नींद-बेहतर पाचन के साथ सेहत को होंगे अनेकों फायदे

Sun, 06 Mar 2022 07:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Mar 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
walking before bed digestive benefits, how walking improves digestion and sleep
सोने से पहले वॉक करने की डालें आदत - फोटो : Pixabay

सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए रात के समय अच्छी नींद लेना सबसे आवश्यक माना जाता है। नींद पूरी न होने के कारण न सिर्फ अगले दिन थकान की समस्या बनी रहती है, साथ ही शरीर पर इसके कई तरह से और भी नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो बेडटाइम, यानी कि रात के समय सोने से पहले की आदतों का आपकी सेहत पर विशेष प्रभाव होता है, यही कारण है कि सोने से पहले सभी लोगों को वॉक करने की सलाह दी जाती है। रात के भोजन के बाद कुछ देर वॉक करने की आपकी आदत कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है।



नींद को बेहतर बनाए रखने के साथ पाचन को ठीक रखने और मूड विकारों को प्रतिबंधित करने में भी वॉक करने के लाभ बताए गए हैं। वॉक करना न सिर्फ आपकी शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देता है साथ ही सेहत पर सकारात्मक रूप से असर डालता है। विशेषज्ञ रात की अच्छी नींद पाने के लिए डिनर के बाद कम से कम 20 मिनट वॉक करने की सलाह देते हैं। आप भी आज से ही दिनचर्या में इस आदत को शामिल कर लें। इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर सकते हैं। आइए सोने से पहले वॉक करने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

walking before bed digestive benefits, how walking improves digestion and sleep
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है चलने की आदत - फोटो : pixabay

नीद के पैटर्न और गुणवत्ता में होता है सुधार
कई अध्ययनों में इस बात पर जोर दिया गया है कि सभी लोगों को रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद जरूर लेनी चाहिए। हालांकि जीवनशैली के कई कारक लोगों में नींद विकारों को बढ़ा रहे हैं। सोने से पहले कम से कम 20 मिनट वॉक करने की आदत इसमें आपकी मदद कर सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि डिनर के बाद वॉक करने की आदत स्लीपिंग हार्मोन को बढ़ावा देती है, जिससे नींद के पैटर्न और गुणवत्ता में सुधार होता है। अच्छी नींद, शारीरिक-मानसिक दोनों ही तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

walking before bed digestive benefits, how walking improves digestion and sleep
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन रहता है कंट्रोल
बढ़ता हुआ वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर का वजन अधिक होने के कारण हृदय रोग, डायबिटीज और कई तरह की अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। डिनर के बाद तुरंत बेड पर चले जाने की आदत आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती है जिसके कारण वजन बढ़ सकता है। इस समस्या से बचे रहने के लिए सोने से पहले वॉक करने की आदत डालें। कुछ देर वॉक करके आप मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं जिससे सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
walking before bed digestive benefits, how walking improves digestion and sleep
पाचन को ठीक रखने के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

भोजन के बेहतर पाचन में सहायक
शोध में पाया गया है कि भोजन के बाद वॉक करने की आदत, आपके भोजन को पेट से छोटी आंतों में जाने में लगने वाले समय को कम कर देती है जिससे भोजन का पाचन बेहतर तरीके से समय पर हो पाता है। पाचन स्वास्थ्य के बेहतर होने से पोषक तत्वों का अवशोषण भी अच्छे तरीके से होता है, साथ ही अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। खाने के तुरंत बाद बेड पर जाने से बचें। डिनर के बाद वॉक करने की आदत बनाएं, सेहत को इससे कई तरह के लाभ हो सकते हैं। 




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed