फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर्स की सलाह: सोने से पहले बस 10 मिनट की बना लें ये आदत, पाचन से लेकर डायबिटीज तक, कई परेशानियां होंगी दूर

Tue, 13 Sep 2022 07:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Sep 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
walk before sleep benefits, it helps in boosting immunity and diabetes management
सोने से पहले बनाएं वॉक करने की आदत - फोटो : istock

पिछले कुछ वर्षों के डेटा उठाकर देखें तो साफ पता चलता है कि तेजी से बढ़ रही कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी एक प्रमुख कारण रही है। हम क्या खाते हैं, किस तरह का जीवन जीते हैं, इन सबका सीधा असर हमारी सेहत को प्रभावित करता है। यही कारण है कि डॉक्टर्स सभी लोगों को दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की सलाह देते हैं। अगर इसपर ध्यान दे दिया जाए तो दावा किया जाता रहा है कि आधे से ज्यादा बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।



स्वस्थ शरीर की इच्छा रखने वालों के लिए सुबह जागने के बाद से लेकर रात में सोने से पहले तक की आदतों को ठीक रखने पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो डिनर के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं? अगर हां तो तुरंत इस आदत को सुधार लीजिए, यह कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। विशेषतौर पर डायबिटीज और हृदय रोगों की बढ़ती समस्याओं के लिए इसे एक कारक के तौर पर देखा जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सोने से पहले 10 मिनट की वॉक करने की आदत आपको कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद कर सकती है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

walk before sleep benefits, it helps in boosting immunity and diabetes management
नियमित वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा प्रणाली रहती है मजबूत

रात के खाने के बाद टहलने की आदत इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी है।  प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहने से कई प्रकार की बीमारियों और संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। कोरोना जैसे संक्रमण से बचाव के लिए भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने वाले उपाय करते रहने का सलाह देते हैं। अगर पार्क में न जा सकें तो छत पर ही रोजाना सोने से पहले वॉक की आदत जरूर बनाएं। 

walk before sleep benefits, it helps in boosting immunity and diabetes management
डायबिटीज को कंट्रोल करने के तरीके - फोटो : iStock

मधुमेह रोगियों के लिए वॉक जरूरी

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनके लिए डॉक्टर्स रोजाना वॉक करने को जरूरी अभ्यास मानते हैं। कैलोरी को बर्न करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में इस आदत से लाभ मिल सकता है। भोजन के 30 मिनट बाद ब्लड शुगर स्पाइक शुरू होता है, हालांकि अगर आप रात के खाने के बाद टहलने जाते हैं तो शरीर द्वारा कुछ ग्लूकोज का उपयोग हो जाता है जिससे कि डायबिटीज के बढ़ने का खतरा कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
walk before sleep benefits, it helps in boosting immunity and diabetes management
अच्छी नींद पाने के तरीके - फोटो : iStock

नींद विकारों में होता है सुधार

नींद की समस्या, कई तरह की बीमारियों का कारण बनती है। डॉक्टर्स सभी लोगों को रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद लेने की सलाह देते हैं। यदि आप भी नींद की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए हर रोज रात में सोने से पहले कम से कम 10 मिनट वॉक करने की आदत बनाइए, इससे नींद विकारों को दूर करने में लाभ मिल सकता है। सोने से पहले वॉक करने की आदत नींद की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करती है जिससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन
walk before sleep benefits, it helps in boosting immunity and diabetes management
पाचन की समस्या को कैसे ठीक करें? - फोटो : pixabay

पेट की समस्याओं में मिलता है लाभ

रात में सोने से पहले वॉक करने से आपके शरीर को अधिक गैस्ट्रिक एंजाइम का उत्पादन करने की अनुमति मिलती है, इससे पाचन ठीक रहता है और भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी लाभ मिलता है। यह छोटी सी आदत हमारे पाचन में सुधार करने जैसे पेट फूलने, कब्ज और अपच को कम करता है। पेट से संबंधित कई प्रकार की अन्य समस्याओं से राहत पाने और स्वास्थ्य को बेहतर रखने में इस आदत के लाभ हो सकते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed