फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: शरीर में कहीं इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी तो नहीं? ऐसे कर सकते हैं आसानी से पहचान

Sun, 28 Apr 2024 04:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Apr 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
vitamins and minerals deficiency symptoms in body sign of low levels of magnesium and sodium
पोषक तत्वों की कमी के लक्षण - फोटो : istock

शरीर के बेहतर पोषण, अच्छी सेहत और बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन में रंग-बिरंगी सब्जियों-फलों के साथ साबुत अनाज, डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।



इस तरह के आहार से शरीर को आवश्यक अधिकतर विटामिन्स-मिनरल्स प्राप्त हो जाते हैं। वहीं जिन लोगों का आहार गुणवत्तापूर्ण नहीं होता है उनमें कई तरह की बीमारियों के होने का जोखिम रहता है।

हमारी बॉडी समय-समय पर हमें सिग्नल देती है कि आपमें कौन-कौन से विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है। अगर हम इसके प्रति जागरूक रहें तो इसे आसानी से पहचान सकते हैंI लक्षणों पर समय रहते ध्यान देने, आहार में सुधार करने और समय पर डॉक्टरी सलाह की मदद से आप गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव भी कर सकते हैं।

vitamins and minerals deficiency symptoms in body sign of low levels of magnesium and sodium
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : istock

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है उचित पोषण

जब भी बात उचित पोषण की होती है तो विटामिन-सी और डी की सबसे ज्यादा चर्चा की जाती है। पर शरीर के संपूर्ण विकास और बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए बस यही काफी नहीं है। आपको अपने आहार में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, क्लोराइड, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की भी नियमित सेवन की जरूरत होती है। हड्डियों को मजबूत रखने के साथ नसों को स्वस्थ रखने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने, आंखों की रोशनी बढ़ाने में इन पोषक तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

आइए जानते हैं कि कैसे पता लगा सकते हैं कि आपमें किन विटामिन्स-पोषक तत्वों की कमी है?

vitamins and minerals deficiency symptoms in body sign of low levels of magnesium and sodium
जिंक की आवश्यकता - फोटो : istock

जिंक की कमी को कैसे पहचानें?

जिंक की हमारे शरीर में कई प्रकार से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस पोषक तत्व की कमी से त्वचा में परिवर्तन हो सकते हैं जो पहले एक्जिमा जैसे दिखते हैं। मॉइस्चराइजर, स्टेरॉयड क्रीम या लोशन से अगर इसमें सुधार नहीं होता है तो ये संकेत माना जाता है कि आपको जिंक की कमी हो सकती है।

इसके अलावा जिंक की कमी वालों में बालों के झड़ने, बार-बार संक्रमण होने, घाव ठीक होने में लंबा समय लगने और दस्त जैसे लक्षणों का भी अनुभव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamins and minerals deficiency symptoms in body sign of low levels of magnesium and sodium
मैग्नीशियम वाले आहार - फोटो : istock

मैग्नीशियम से मांसपेशियों की होती है दिक्कत

मैग्नीशियम शरीर में कई प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों, रक्त शर्करा के स्तर और रक्तचाप को ठीक रखना शामिल है। मैग्नीशियम की कमी के शुरुआती लक्षणों में भूख में कमी, मतली, उल्टी, थकान और कमजोरी की दिक्कतें होती हैं। जैसे-जैसे मैग्नीशियम की कमी बढ़ती जाती है आपको सुन्नता, झुनझुनी, मांसपेशियों में संकुचन और ऐंठन, व्यक्तित्व में बदलाव, असामान्य हृदय गति की समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन
vitamins and minerals deficiency symptoms in body sign of low levels of magnesium and sodium
चक्कर आना - फोटो : istock

सोडियम की कमी

आपने अक्सर सुना होगा कि शरीर को स्वस्थ रखने विशेषतौर पर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए सोडियम वाली चीजों का सेवन कम करना चाहिए। पर क्या आप जानते हैं कि सोडियम एक आवश्यक पोषक तत्व है जो शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने और मांसपेशियों-तंत्रिकाओं को सुचारू कार्यों के लिए जरूरी होता है। जिन लोगों में सोडियम की कमी हो जाती है उन्हें हाइपोनेट्रिमिया की दिक्कत हो सकती है जिसके कारण मतली और उल्टी, सिरदर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर, खड़े होने पर चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed