फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेफड़ा दिवस: दुनिया में हर छठी मौत का कारण हैं फेफड़ों की बीमारियां, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार?

Fri, 25 Sep 2026 02:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 25 Sep 2026 02:30 PM IST
सार

फेफड़ों की बीमारियां दुनिया में मौत का बड़ा कारण हैं। अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर और टीबी को फेफड़ों की ‘बिग फाइव’ बीमारियां माना जाता है। धूम्रपान, प्रदूषण, घर का धुआं और कार्यस्थल पर धूल-रसायनों का संपर्क इनके खतरे को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
world lung day 2026 Five Major Lung Diseases that Causing Millions of Deaths
फेफड़ों की बीमारियां और उनके खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

हमारे शरीर में कई ऐसे काम हैं जो निरंतर चलते रहते हैं पर आमतौर पर उस तरफ हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। सांस लेना भी ऐसी ही प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है। ये शरीर का सबसे सामान्य काम लगता है, लेकिन यही काम जब मुश्किल होने लगे तो जिंदगी की रफ्तार बदल सकती है। हम बात कर रहे हैं फेफड़ों की बढ़ती बीमारियों की। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और फोरम ऑप इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज जैसे संगठनों के डेटा के अनुसार, दुनियाभर में सांस और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों से हर साल 80 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।



यूरोपियन लंग्स फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों में से लगभग हर छठी मौत फेफड़ों की बीमारियों के कारण होती है। इसका बड़ी संख्या में वे लोग भी शिकार देखे जा रहे हैं जिनकी उम्र बहुत कम है।

आज वर्ल्ड लंग्स डे है, फेफड़ों की सेहत के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अस्थमा-सीओपीडी, टीबी और निमोनिया जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों के बारे में अलर्ट करने के उद्देश्य से हर साल 25 सितंबर को ये खास दिन मनाया जाता है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी)लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाती जा रही है। अब सवाल ये है कि फेफडों की सबसे कॉमन बीमारियां कौन सी हैं जिनके कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है?

world lung day 2026 Five Major Lung Diseases that Causing Millions of Deaths
फेफड़ों की बढ़ती बीमारियां - फोटो : Amarujala.com/AI

फेफड़ों की बढ़ती बीमारियां

अमर उजाला से बातचीत में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ गौरव चतुर्वेदी बताते हैं, फेफड़ों की बीमारियों के लिए सिर्फ धूम्रपान ही जिम्मेदार नहीं है। चूल्हे का धुआं, प्रदूषण और जहरीली हवा के साथ काम की जगह पर उड़ने वाली धूल-रसायन भी धीरे-धीरे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही हैं। 
 

  • अस्थमा से लेकर सीओपीडी, निमोनिया, फेफड़ों के कैंसर और टीबी तक कई बीमारियां सांस लेने की क्षमता को प्रभावित करती हैं। 
  • इनमें कुछ बीमारियां लंबे समय तक शरीर में बनी रहती हैं, जबकि कुछ संक्रमण तेजी से गंभीर हो सकते हैं। आइए फेफड़ों की बीमारियों के 'बिग-फाइब' के बारे में जान लेते हैं जिसके कारण सबसे ज्यादा लोगों की जान जा रही होती है।
world lung day 2026 Five Major Lung Diseases that Causing Millions of Deaths
फेफड़ों की बीमारियां - फोटो : Adobe Stock

फेफड़ों की ‘बिग फाइव’ बीमारियां

इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज ने फेफड़ों की पांच ऐसी बड़ी बीमारियों के बारे में बताया है, जो दुनियाभर में फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों और मौत का सबसे बड़ा कारण मानी जाती हैं। इन्हें ‘बिग फाइव’ यानी फेफड़ों की पांच प्रमुख बीमारियां कहा जाता है।

अस्थमा
 

  • अस्थमा फेफड़ों की क्रॉनिक बीमारी है, जिसमें सांस की नलियों में सूजन और संकुचन के कारण होती है, इससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। दुनिया में 35 करोड़ से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। यह बीमारी बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही है। 


क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी
 

  • सीओपीडी फेफड़ों की एक धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है। इसमें सांस की नलियों में रुकावट पैदा होती है और हवा का अंदर-बाहर जाना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण लगातार सांस फूलने और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। यह दुनिया में मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण है और हर साल 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत इससे होती है।


सांस की नली और फेफड़ों में होने वाले संक्रमण
 

  • इनमें निमोनिया जैसी बीमारियां शामिल हैं। निमोनिया में फेफड़ों में संक्रमण हो जाता है और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अकेले निमोनिया से हर साल 24 लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है। इसका असर खास तौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ता है।


फेफड़ों का कैंसर
 

  • फेफड़ों का कैंसर दुनिया में सबसे आम कैंसर में शामिल है और कैंसर से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। इससे हर साल करीब 18 लाख लोगों की जान जाती है।


ट्यूबरकुलोसिस
 

  • ट्यूबरकुलोसि यानी टीबी हवा के जरिए फैलने वाला एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है। माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नाम के बैक्टीरिया फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। हर साल 1 करोड़ से ज्यादा लोग टीबी की चपेट में आते हैं, जबकि करीब 14 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
world lung day 2026 Five Major Lung Diseases that Causing Millions of Deaths
फेफड़ों की बीमारियों के खतरे - फोटो : Adobe stock

फेफड़ों की बीमारियों के बड़े खतरे

धूम्रपान
 

  • सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पादों का धुआं फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। सिर्फ खुद धूम्रपान करना ही नहीं, बल्कि दूसरे व्यक्ति के सिगरेट पीने से निकलने वाला धुआं यानी सेकेंड हैंड स्मोक भी आपके लिए उतना ही नुकसानदायक है। ये सीओपीडी, अस्थमा और फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। 


वायु प्रदूषण
 

  • घर के अंदर और बाहर दोनों तरह के प्रदूषण फेफड़ों के लिए खतरनाक हैं। लकड़ी, कोयला या दूसरे ठोस ईंधन से नुकलने वाला धुंआ हो या फिर घर के भीतर वेंटिलेशन की कमी, ये सभी फेफड़ों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली समस्या बन सकते हैं। इसके अलावा गाड़ियों, कारखानों से निकलने वाला प्रदूषण भी फेफड़ों को डैमेज करता है। 


काम की जगह पर धूल और जहरीले रसायन
 

  • कुछ लोगों को अपने रोजमर्रा के काम के दौरान लगातार धूल, सिलिका, धुआं और रसायनों के संपर्क में रहना पड़ता है। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से अस्थमा, सीओपीडी और न्यूमोकोनियोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। न्यूमोकोनियोसिस ऐसी बीमारी है जिसमें लंबे समय तक धूल के बारीक कण फेफड़ों में जमा होने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है।



--------------
स्रोत:
The Global Impact of Respiratory Disease


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed