फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए धूप में निकलना जरूरी, विटामिन डी की कमी से तनाव समेत हो सकती हैं कई बीमारियां

Sat, 24 Aug 2019 03:09 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 24 Aug 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
vitamin d is necessary for health
प्रतीकात्मक तस्वीर
आमतौर पर यह धारणा है कि धूप में निकलेंगे तो काले हो जाएंगे, लेकिन सौंदर्य के प्रति ये चिंता सेहत को सर्वाधिक प्रभावित कर रही है। सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटामिन डी हमारे शरीर को कई रोगों से दूर रखता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से थकान, मांसपेशियों का कमजोर होने सहित कई बीमारियां हो सकती है।
vitamin d is necessary for health
डॉ आशुतोष दुबे - फोटो : amar ujala
अगर आप भी बंद कमरे में रहने के आदी हैं और धूप में जाने से कतराते हैं तो आज से ही यह आदत बदल डालिए। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे आपको बता रहे हैं कि हमारे लिए कितनी जरूरी है धूप की किरणें।
vitamin d is necessary for health
प्रतीकात्मक तस्वीर
तनाव व हड्डियों में दर्द
मोटापा बढ़ने के साथ ही शरीर में विटामिन डी का स्तर भी कम होता जाता है। जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, वे महिलाएं अक्सर उदास और तनाव में रहती हैं। अगर आप शारीरिक श्रम कर रहे हैं तो पसीना आना स्वाभाविक है, लेकिन बिना मेहनत किए यदि आपको पसीना आ रहा है तो यह ठीक नहीं। ऐसे में विटामिन डी के स्तर की जांच अवश्य करानी चाहिए। यदि हड्डियों में दर्द होता है तो यह विटामिन डी की कमी से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin d is necessary for health
प्रतीकात्मक तस्वीर
इम्यून सिस्टम पर असर
विटामिन डी की कमी से इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है। यह कमजोर हो जाता है और आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। शरीर का एनर्जी लेवल कम हो जाता है और सारा दिन थकावट महसूस होती है। समय से पहले आप वृद्ध दिखने लगते हैं। चेहरे और हाथों में झुर्रियां पड़ने लगती हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा मसूड़ों संबंधी बीमारियां होने लगती हैं।

 
विज्ञापन
vitamin d is necessary for health
प्रतीकात्मक तस्वीर
इनसे दूर की जा सकती है विटामिन डी की कमी
सूर्य की रोशनी, सॉल्मन व टुना फिश, दुग्ध उत्पाद, गाजर, सोया उत्पाद, मशरूम, मखाना खाएं। इसके अलावा यदि विटामिन डी का स्तर ज्यादा गिरता जाए तो चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवाएं और खानपान पर ध्यान दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed