फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: अक्सर महसूस करते रहते हैं थकान और कमजोरी? इस विटामिन की कमी के कारण हो सकती है ऐसी दिक्कत

Fri, 02 Sep 2022 12:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Sep 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Vitamin B12 Deficiency Symptoms and Causes News in Hindi, vitamin b12 food sources in hindi
अक्सर महसूस होती रहती है थकान? - फोटो : istock

ऑफिस से शाम को घर आने पर या किसी खास शारीरिक मेहनत वाले काम के बाद थकान लगना स्वाभाविक है। हालांकि अगर आपको अक्सर ही इस तरह की दिक्कतों का अनुभव होता रहता है तो इस बारे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो जाती है। अक्सर बनी रहने वाली थकान की समस्या शरीर में विटामिन्स की कमी या फिर किसी गंभीर रोग के कारण भी हो सकती है।



सामान्यतौर पर इसके लिए विटामिन बी-12 की कमी को प्रमुख कारण के रूप में जाना जाता है। विटामिन बी-12, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसकी कमी होने के कारण शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी असंतुलित हो जाता है।

शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए विटामिन बी-12 की आवश्यकता होती है। लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और तंत्रिका तंत्र की रक्षा के लिए इस विटामिन की दैनिक रूप से शरीर को आवश्यकता होती है। आहार के माध्यम से इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है, हालांकि जिन लोगों में इसकी कमी हो जाती है उन्हें डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की भी सलाह दे सकते हैं। विटामिन बी-12 प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है। आइए जानते हैं कि  थकान और कमजोरी की स्थिति में किन चीजों का सेवन करना आपमें इस विटामिन की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है?

Vitamin B12 Deficiency Symptoms and Causes News in Hindi, vitamin b12 food sources in hindi
विटामिन बी की कमी से होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

किनमें देखी जाती है इस विटामिन की कमी

वैसे तो इस विटामिन की कमी किसी को भी हो सकती है पर कुछ लोगों में इसका जोखिम अधिक पाया गया है। जिन लोगों में विटामिन बी 12 की कमी का पारिवारिक इतिहास रहा हो ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। मधुमेह सहित ऑटोइम्यून रोग, क्रोहन डिजीज और एचआईवी संक्रमितों में भी इसकी कमी अधिक देखी जाती रही है। कुछ प्रकार की दवाओं के सेवन और शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में भी इसकी कमी हो सकती है। 

Vitamin B12 Deficiency Symptoms and Causes News in Hindi, vitamin b12 food sources in hindi
डेयरी उत्पादों को आहार में जरूर करें शामिल - फोटो : istock

डेयरी उत्पाद की आहार में बढ़ाएं मात्रा

शाकाहारी भोजन में डेयरी उत्पादों के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक विटामिन बी12 आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करने वाले आवश्यक प्रोटीन के साथ रोजाना दूध उत्पादों के सेवन से विटामिन-बी12 आसानी से प्राप्त हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि 1 कप कम फैट वाले दूध में 1.2 माइक्रोग्राम (एमसीजी) की मात्रा में इस विटामिन की उपलब्धता होती है। इसके लिए आप पनीर और दही आदि का भी रोजाना सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamin B12 Deficiency Symptoms and Causes News in Hindi, vitamin b12 food sources in hindi
हरी सब्जियों का करें सेवन - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से लाभ

अधिकांश सभी हरी पत्तेदार सब्जियों-साग में विटामिन-बी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, हालांकि अध्ययनों में पाया गया है कि पत्तागोभी इसमें आपके लिए सबसे लाभकारी हो सकती है। इसके अलावा हरी सब्जियों में खासकर पालक, आपकी दैनिक विटामिन बी12 की आवश्यकताओं की पूर्ति में लाभकारी हो सकता है। पालक विटामिन-ए सहित कई अन्य प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आहार में रोजाना किसी न किसी दो प्रकार की हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
Vitamin B12 Deficiency Symptoms and Causes News in Hindi, vitamin b12 food sources in hindi
मांसाहार से विटामिन्स की पूर्ति - फोटो : Pixabay

मांस और मछली का सेवन

रेड मीट और कई प्रकार की मछलियों का सेवन विटामिन बी12 की कमी को आसानी से पूरा करने में आपके लिए सहायक हो सकती है। सी फूड्स की भी विटामिन बी 12 का समृद्ध स्रोत माना जाता है। रेड मीट से कई प्रकार के विटामिन्स और प्रोटीन्स के साथ आयरन की भी उच्च मात्रा प्राप्त की जा सकती है। विटामिन बी-12 की कमी वाले लोगों के लिए मांसाहारी चीजों का सेवन करना सबसे लाभकारी होता है। हालांकि इसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है, इसका ध्यान रखें।



----------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed