फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin-A: आंखों से लेकर इम्यून सिस्टम तक के लिए आवश्यक है विटामिन-ए, इसकी कमी के हो सकते हैं गंभीर दुष्प्रभाव

Tue, 24 Oct 2023 07:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Oct 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
vitamin a importance for eyes and immunity know food sources for vitamin a in hindi
विटामिन-ए की आवश्यकता - फोटो : iStock

शरीर के सभी अंगों को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए उचित पोषण की आवश्यकता होती है। यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहर के सेवन की सलाह देते हैं। स्वस्थ और पौष्टिक आहार के माध्यम से विटामिन्स और मिनरल्स की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। विटामिन-ए ऐसा ही एक अति आवश्यक पोषक तत्व है जिसे आंखों से लेकर, प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी माना जाता है।



विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो कई खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है। विटामिन-ए आंखों को स्वस्थ रखने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने, प्रजनन स्वास्थ्य को ठीक रखने और शरीर के वृद्धि-विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जिन लोगों में विटामिन-ए की कमी होती है उन्हें हृदय, फेफड़ों और अन्य अंगों से संबंधित समस्याओं का जोखिम हो सकता है।

आइए जानते हैं कि ये विटामिन शरीर के लिए क्यों जरूरी है और आहार से इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है?

vitamin a importance for eyes and immunity know food sources for vitamin a in hindi
शरीर के लिए जरूरी है विटामिन-ए - फोटो : iStock

विटामिन-ए संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी

हार्वर्ड टीएच चेन स्कूल के विशेषज्ञ बताते हैं, विटामिन-ए श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और गतिविधि को भी उत्तेजित करने के लिए जरूरी है, जिससे शरीर को संक्रमण से मुकाबले में मदद मिलती है। हड्डियों के पुनर्निर्माण के लिए भी ये आवश्यक है, यानी अगर आपमें विटामिन-ए की कमी है तो समय के साथ हड्डियों की नई कोशिकाओं में कमी आ सकती है, जिसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। 

vitamin a importance for eyes and immunity know food sources for vitamin a in hindi
आंखों को कैसे स्वस्थ रखें - फोटो : Istock

दूर होती हैं आंखों की बीमारियां

आंखों को स्वस्थ रखने और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी स्थितियों को रोकने के लिए विटामिन-ए आवश्यक है। अध्ययनों से पता चलता है कि बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन और बीटा क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्वों को आहार में शामिल करके उम्र बढ़ने साथ होने वाली आंखों की समस्याओं को 25 फीसदी तक कम किया जा सकता है। विटामिन-ए वाली चीजों का सेवन करने से आंखों पर चश्मे की जरूरत से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin a importance for eyes and immunity know food sources for vitamin a in hindi
भ्रूण के विकास के लिए जरूरी है विटामिन-ए - फोटो : istock

गर्भावस्था में जरूरी है ये विटामिन

विटामिन-ए पुरुष और महिला दोनों के प्रजनन के लिए आवश्यक है क्योंकि यह शुक्राणु और अंडे के विकास में भूमिका निभाता है। इसके अलावा भ्रूण के ऊतकों के विकास और रखरखाव और भ्रूण की वृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए भी विटामिन-ए जरूरी है। गर्भवती को आहार में विटामिन-ए वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
vitamin a importance for eyes and immunity know food sources for vitamin a in hindi
आहार की पौष्टिकता का रखें ध्यान - फोटो : iStock

आहार से कैसे प्राप्त करें विटामिन-ए?

नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन आपमें विटामिन-ए की आवश्यकताओं की पूर्ति में काफी सहायक है। बीटा कैरोटीन जैसे प्रोविटामिन-ए कैरोटीनॉयड के लिए कद्दू, गाजर, गोभी, पालक, खरबूजा, पपीता, लाल मिर्च को आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है। ज्यादातर हरी पत्तेदार सब्जियां, साग और मौसमी फल विटामिन-ए की जरूरतों को आसानी से पूरा करने में आपके लिए लाभकारी हैं।


--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed