फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: इस विज्ञापन ने महिलाओं की गंभीर समस्या को लेकर बढ़ाई जागरूकता, आप को भी जरूर जानना चाहिए

Wed, 01 Jun 2022 06:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jun 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Viral Ad on Indian Woman Pregnancy Advertisement Urged Mother to Include Iron Diet News in Hindi
प्रोजेक्ट स्त्रीधन का विज्ञापन - फोटो : twitter

गर्भावस्था, स्त्री के जीवन के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक होता है, हालांकि यह अवस्था काफी चुनौतीपूर्ण भी मानी जाती है। इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव हो रहे होते हैं जिसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है। इसके अलावा गर्भवती को स्वस्थ और पौष्टिक चीजों के अधिक से अधिक सेवन करने पर जोर दिया जाता है, जिससे उसके और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा किया जा सके। हालांकि भारतीय महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान जिस पोषक तत्व की सबसे अधिक कमी रिपोर्ट की जाती रही है, आयरन उसमें से एक है।



इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में प्रोजेक्ट स्त्रीधन' ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक विज्ञापन बनाया है। विज्ञापन में गोद भराई के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। इस खास संदेश को लेकर यह विज्ञापन काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि महिलाओं में इस पोषक तत्व की कमी से किस प्रकार का खतरा रहता है, साथ ही इसकी पूर्ति के लिए आहार कैसा होना चाहिए?

Viral Ad on Indian Woman Pregnancy Advertisement Urged Mother to Include Iron Diet News in Hindi
गर्भावस्था में आयरन की कमी - फोटो : istock

गर्भावस्था और आयरन की कमी

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती और शिशु दोनों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आयरन के दैनिक सेवन की आवश्यकता होती है। इस चर्चित विज्ञापन के जरिए भी यही समझाने की कोशिश की गई है कि गोद भराई की रस्म में सोने और चांदी पर निवेश करने की बजाय शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने वाले उपायों पर जोर दिया जाए। आयरन की कमी के कारण कई प्रकार के गंभीर रोगों के विकसित होने का खतरा रहता है।

Viral Ad on Indian Woman Pregnancy Advertisement Urged Mother to Include Iron Diet News in Hindi
आयरन के सेवन का रखें ध्यान - फोटो : istock

गर्भावस्था में आयरन की कमी से होने वाली समस्याएं
 

गर्भावस्था के दौरान आयरन की गंभीर कमी के कारण एनीमिया और समय से पहले बच्चे के जन्म का खतरा बढ़ जाता है। एनीमिया के कारण जन्म के समय बच्चे का वजन कम होने और प्रसवोत्तर अवसाद का जोखिम भी अधिक देखा जाता है। ये भविष्य में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Ad on Indian Woman Pregnancy Advertisement Urged Mother to Include Iron Diet News in Hindi
आयरन की कमी - फोटो : Pixabay

आयरन की कमी के संकेत

गर्भावस्था में एनीमिया की स्थिति में शरीर में कई प्रकार के लक्षण देखे जा सकते हैं। इसमें बहुत अधिक थकान, कमज़ोरी, चक्कर आना, सिरदर्द,  त्वचा में पीलापन, सांस लेने में कठिनाई जैसी दिक्कतों का अनुभव हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि एनीमिया के लक्षण अक्सर सामान्य गर्भावस्था के लक्षणों के समान ही होते हैं। भले ही आपको लक्षण हों या न हों, गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की जांच जरूर करनी चाहिए जिससे किसी भी प्रकार की जटिलता से बचाव किया जा सके। 

विज्ञापन
Viral Ad on Indian Woman Pregnancy Advertisement Urged Mother to Include Iron Diet News in Hindi
आयरन के लिए क्या खाएं? - फोटो : iStock
गर्भावस्था में आयरन की कमी को कैसे पूरा करें?

पशु उत्पाद आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माने जाते हैं। वहीं यदि आप शाकाहारी हैं तो कई प्रकार के रूट वेजिटेबल्स, विटामिन-सी से भरपूर चीजें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। अच्छा पोषण गर्भावस्था के दौरान आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को  रोक सकता है। आयरन के आहार स्रोतों में लीन रेड मीट, पोल्ट्री और मछलियां आपके लिए फायगेमंद हैं। गहरी हरे पत्तेदार सब्जियां, सेम और मटर, चुकंदर आदि का सेवन भी बहुत आवश्यक माना जाता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed