फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hug Day: अपनों को गले लगाना हो सकता है 'मूड-बूस्टर', इससे इम्युनिटी और हृदय की समस्याएं भी होती हैं कम

Mon, 12 Feb 2024 04:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Feb 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
valentine week hug day know benefits of hugging on health in hindi
गले लगाने से होने वाले फायदे - फोटो : iStock

वैलेंटाइन वीक में 12 फरवरी यानी आज 'हग डे' है।  गले मिलना, रिश्ते को अधिक गहराई से स्थापित करने में मददगार बनाता है, यह उन कुछ अवसरों में से एक है जब लोग बिना शब्दों के अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। प्रेम के सप्ताह में इस दिन का खास महत्व है, पर क्या आप जानते हैं कि हगिंग या आलिंगन के कई प्रकार से स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं।



कई अध्ययनों ने भी ये स्पष्ट किया है कि आलिंगन करना आपको मानसिक रूप से आराम देता है और इसके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं। आलिंगन की स्थिति कई प्रकार के शारीरिक लाभ दे सकती है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

valentine week hug day know benefits of hugging on health in hindi
अपनों को लगाएं गले - फोटो : istock

इससे मूड में होता है सुधार

आलिंगन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में शोधकर्ताओं ने बताया कि इस क्रिया से कई प्रकार के मानसिक स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। विशेषतौर पर मूड को सुधारने में हगिंग के विशेष लाभ देखे गए है। जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो शरीर ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज करता है जिसे "लव हार्मोन" भी कहा जाता है। यह जादुई हार्मोन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे आप अधिक आराम और खुश महसूस करते हैं।

तो, अगली बार जब आप थोड़ा उदास महसूस करें, तो गर्मजोशी से गले मिलने के लिए कहने में संकोच न करें।

valentine week hug day know benefits of hugging on health in hindi
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock

हृदय स्वास्थ्य को भी मिलता है लाभ

कई शोध बताते हैं कि गले लगाने से रक्तचाप और हृदय गति कम हो सकती है। गले लगाने का आरामदायक और शांत प्रभाव बेहतर हृदय स्वास्थ्य में भी योगदान कर सकता है। 

गले मिलने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में वैज्ञानिकों ने लगभग 200 वयस्कों के दो समूहों पर अध्ययन किया। एक समूह में 10 रोमांटिक पार्टनर थे, इन्होंने 20 सेकंड तक एक-दूसरे को गले लगाया। दूसरे समूह में लोग 10 मिनट तक मौन रहे। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि पहले समूह के लोगों में रक्तचाप का स्तर और हृदय गति में काफी सुधार हुआ। इस आधार पर विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर प्यार से गले लगना आपके हार्ट के लिए सहायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
valentine week hug day know benefits of hugging on health in hindi
प्रतिरक्षा प्रणाली को होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा प्रणाली पर सकारात्मक असर

हार्ट और मूड के अलावा गले लगना आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। आलिंगन के दौरान रिलीज होने वाला ऑक्सीटोसिन, प्रतिरक्षा प्रणाली को समर्थन देता है, जिससे आपके शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। ऑक्सीटोसिन को एंटी-इंफ्लामेटरी प्रभावों वाला भी पाया गया है जो प्रतिरक्षा कार्य को बढ़ावा देने वाला एक कारक है। बेहतर इम्युनिटी सिस्टम को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
valentine week hug day know benefits of hugging on health in hindi
गले मिलने के फायदे - फोटो : iStock

दूर होती है डर की भावना

आलिंगन आपके डर को कम करने में भी मदद करता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि अपने प्रिय लोगों का स्पर्श या आलिंगन, आत्मसम्मान में समस्या महसूस करने वाले लोगों में चिंता को कम कर सकता है। इससे किसी अनजाने डर की भावना भी कम होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि अपने प्रिय को गले लगाने की आदत स्वास्थ्य कल्याण में काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed