फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महामारी से जंग: कोरोना से ठीक हो चुके लोग वैक्सीन की एक डोज लें या दोनों? क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Sun, 18 Jul 2021 12:00 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 18 Jul 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
vaccine dose for covid recovered patients, all you want to know
कोरोना से ठीक होने के बाद वैक्सीनेशन - फोटो : pixabay

Medically Reviewed by-


डॉ विक्रमजीत सिंह
(डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेल मेडिसिन)
आकाश हेल्थकेयर, दिल्ली


कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं। जो लोग कोरोना से संक्रमित रह चुके हैं, उन्हें संक्रमण से ठीक होने के 90 दिनों बाद टीकाकरण कराने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण से ठीक होने के बाद शरीर में बनीं एंटीबॉडीज अगले संक्रमण से सुरक्षा दे सकती हैं, ऐसे में इन लोगों को तीन महीने के बाद वैक्सीनेशन कराना चाहिए। कुछ अध्ययनों में कहा जा रहा है कि जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, उनके लिए वैक्सीन की एक डोज ही पर्याप्त है, इससे ही शरीर में पर्याप्त प्रतिरक्षा एंटीबॉडीज विकसित हो जाती हैं। इन सूचनाओं के बीच लोगों के मन में एक सवाल अब भी बना हुआ है कि कोविड से रिकवर हो चुके लोगों को वैक्सीन की एक ही डोज लेनी चाहिए, या दोनों? 
कुछ अध्ययनों में बताया जा रहा है कि दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के म्यूटेटेड वैरिएंट्स से मुकाबले के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक बेहद जरूरी है, शरीर में पूर्ण प्रतिरक्षा तभी विकसित हो सकती है। आइए इस बारे में विशेषज्ञों से समझते हैं कि एक बार कोरोना को मात दे चुके लोगों के लिए वैक्सीन की एक डोज पर्याप्त है, या दोनों की आवश्यकता है?

vaccine dose for covid recovered patients, all you want to know
सभी लोगों के लिए आवश्यक है कोरोना की वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के लिए वैक्सीनेशन क्यों आवश्यक है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कोरोनावायरस संक्रमण के बाद शरीर में प्राकृतिक रूप से प्रतिरक्षा का निर्माण हो जाता है, इससे बनी एंटीबॉडीज कुछ समय के लिए आपको सुरक्षा देती हैं लेकिन एक नियत समय बाद यह एंटीबॉडीज खत्म भी हो जाती हैं। कई अध्ययनों में बताया गया है कि संक्रमण के बाद शरीर में बनी  एंटीबॉडीज करीब 90 दिनों तक प्रभावी रह सकती हैं। इसके बाद कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीनेशन की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। हालांकि ऐसे लोगों में वैक्सीन की डोज के लेकर अब भी कंफ्यूजन की स्थिति बनी है, आइए इस बारे में जानते हैं।

vaccine dose for covid recovered patients, all you want to know
वैक्सीन की सिंगल डोज के बाद शरीर में प्रभाव - फोटो : PTI

वैक्सीन के सिंगल डोज के बाद का प्रभाव
कई अध्ययनों में कहा जा रहा है कि कोविड से ठीक हो चुके व्यक्तियों के शरीर में बनी एंटीबॉडीज सुरक्षात्मक दृष्टि से काफी असरकारक हो सकती है। यदि निश्चित समय के बाद ऐसे लोगों को वैक्सीन के खुराक दी जाए तो सिंगल डोज के बाद भी शरीर में मजबूत प्रतिरक्षा विकसित हो सकती है। कुछ अध्ययनों में यहां तक कहा जा रहा है कि कोविड से ठीक हो चुके लोगों में वैक्सीन के सिंगल डोज के बाद बनी एंटीबॉडीज, अन्य लोगों में दोनों डोज के बाद निर्मित एंटीबॉडीज के बराबर हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vaccine dose for covid recovered patients, all you want to know
क्या कोरोना की एक डोज काफी है? - फोटो : PTI

दूसरा डोज आवश्य है या नहीं?
तमाम अध्ययन इशारा करते हैं कि पहले से संक्रमित लोगों के लिए वैक्सीन की एक डोज ही पर्याप्त हो सकती है। वहीं कुछ अध्ययनों में यह भी कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के नए म्यूटेटेड वैरिएंट्स जैसे डेल्टा और लैम्ब्डा, आदि प्रतिरक्षा प्रणाली को आसानी से चकमा दे सकते हैं। इससे बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज के बाद बनी एंटीबॉडीज को ही प्रभावी माना जा सकता है। फिलहाल भारत के वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल में सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक लेने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
vaccine dose for covid recovered patients, all you want to know
वैक्सीन की दोनों खुराक लेना आवश्यक है - फोटो : iStock

क्या है निष्कर्ष?
डॉक्टरों कहते हैं, अध्ययनों में अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। किसी में कहा जा रहा है कि कोविड से ठीक होने के बाद एक डोज ही काफी है, वहीं दूसरी तरफ हमारे सामने कोरोना के नए और अधिक प्रभावशाली म्यूटेटेड वैरिएंट्स के मामले हैं, ऐसे में क्या सिंगल डोज ही काफी है, इसको प्रमाणित करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता होगी। फिलहाल कोविड-19 के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा प्राप्त करने के लिए दोनों खुराक लेने की नीति बनाई गई है, ऐसे में सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लेने की ही सलाह दी जाती है।


-------
नोट: यह लेख डॉ विक्रमजीत सिंह (डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेल मेडिसिन, आकाश हेल्थकेयर दिल्ली)  के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed