फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: संक्रमण की गंभीरता का पता लगाने के लिए बढ़ी इस टेस्ट की मांग, यहां जानिए सबकुछ

Mon, 24 May 2021 11:40 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 24 May 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
use of d dimer test in covid 19 patients, how it is useful
कोविड की गंभीर स्थिति में डॉक्टर दे रहे हैं डी-डिमर टेस्ट की सलाह - फोटो : Social media
डॉ शुचिन बजाज

निदेशक, उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कई तरह से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वायरस के म्यूटेशन के कारण न सिर्फ लोगों में इस बार गंभीर लक्षण देखे जा रहे हैं, साथ ही पहली लहर की तुलना में इस बार मौत के आंकड़े भी अधिक रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस के नवीनतम म्यूटेशन आरटी-पीसीआर परीक्षणों को भी चकमा दे रहे हैं। लिहाजा कई लोगों में संक्रमण के लक्षण होने के बावजूद रिपोर्ट निगेटिव आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में फेफड़ों से संबंधित जांच के माध्यम से संक्रमण की उपस्थिति का पता लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि आरटी-पीसीआर रिपोर्ट सही न आने के चलते डी-डिमर, सीआरपी और सीटी स्कैन जैसे परीक्षणों की मांग तेजी से बढ़ी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कोरोना की जांच में डी-डिमर टेस्ट किस तरह से कारगर माना जा सकता है?
use of d dimer test in covid 19 patients, how it is useful
रक्त के थक्कों की पहचान करने में कारगर है डी-डिमर टेस्ट - फोटो : pixabay
क्या है विशेषज्ञों की राय
अमर उजाला से बातचीत में उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ शुचिन बजाज बताते हैं, कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों में तमाम गंभीर लक्षणों के अलावा रक्त के थक्के बनने जैसे नए और दुर्लभ मामले भी देखने को मिल रहे हैं। इस तरह की समस्याओं का पता लगाने के लिए डी-डिमर जैसे परीक्षणों की आवश्यकता होती है।
use of d dimer test in covid 19 patients, how it is useful
डी-डिमर टेस्ट के लिए लिया जाता है ब्लड सैंपल - फोटो : Social media

डी-डिमर टेस्ट क्या है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डी-डिमर टेस्ट के माध्यम से रक्त में डी-डिमर के स्तर का पता लगाया जा सकता है।  टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने का मतलब है कि शरीर में डी-डिमर का स्तर सामान्य से अधिक है, इस आधार पर रक्त के थक्कों का पता लगाया जा सकता है। डी-डिमर एक प्रकार का प्रोटीन होता है, रक्त के थक्कों को तोड़ने के लिए शरीर में स्वत: इसका उत्पादन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
use of d dimer test in covid 19 patients, how it is useful
कोविड की गंभीर स्थितियों में इस टेस्ट की जरूरत - फोटो : Pixabay
कोविड में डी-डिमर टेस्ट की क्या आवश्यकता है?
कोविड की गंभीर स्थितियों में इस टेस्ट के माध्यम से रक्त के थक्कों के बारे में पता लगाया जाता है। कोविड के समय यह वायरस फेफड़ों में रक्त के थक्के बनाना शुरू कर देता है, जिसकी वजह से रोगियों को सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है। थक्का जमने से रक्त प्रवाह भी बाधित होता है। इस टेस्ट को करने के लिए डॉक्टर ब्लड सैंपल लेते हैं।
 
विज्ञापन
use of d dimer test in covid 19 patients, how it is useful
डी-डिमर का उच्च स्तर गंभीरता का सूचक - फोटो : Pixabay
डी-डिमर के उच्च या निम्न स्तर का क्या मतलब है?
रक्त में डी-डिमर का उच्च स्तर दर्शाता है कि रक्त के थक्कों की मात्रा अधिक है, जोकि कोविड का गंभीर संकेत हो सकता है। यही कारण है कि कोविड की गंभीरता का आकलन करने के लिए डी-डिमर टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है। फेफड़ों में रक्त के थक्कों की संख्या जितनी अधिक होगी इसी अनुपात में रोगी को ऑक्सीजन की भी अधिक आवश्यकता होती है। टेस्ट का निम्न स्तर अच्छा संकेत माना जाता है। 

------
नोट: यह लेख उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ शुचिन बजाज से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed