फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजवाइन से हो सकता है जोड़ों का दर्द दूर, जानें इसके फायदों के बारे में

Fri, 25 Dec 2020 06:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
use of Ajwain can relieve joint pain
अजवाइन - फोटो : pixabay

आपने घर में बूढ़े-बुजुर्गों को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि उनके जोड़ों में काफी दर्द हो रहा है। यही नहीं, कई बार ये समस्या जवान लोगों को भी होती है। ऐसे में इस दर्द से निजात पाने के लिए हम या तो कोई बाम लगाते हैं या फिर कोई दवा का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें आपकी मदद अजवाइन कर सकती है। इसके अलावा पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, गैस जैसी समस्याओं में भी अजवाइन काफी आराम देने के लिए जानी जाती है। अजवान में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिसके कारण वो इन तकलीफों में आराम दे सकती है।

use of Ajwain can relieve joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दी का मौसम आते ही शरीर में हो रहा पुराना दर्द फिर से होने लगता है। इसके अलावा गठिया में सूजन और दर्द दोनों ही काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में अजवाइन इस दर्द में राहत देने का काम कर सकती है। इसके लिए 50 मिली तिल के तेल में 10 ग्राम अजवाइन डालकर इसे हल्की आंच पर उबाल लें और जब ये ठंडा हो जाए तो फिर इस तेल से दर्द वाली जगह पर मालिश करें। इससे आपको दर्द में आराम मिल सकता है। इसके अलावा अजवाइन को एक और तरीके से आप इस्तेमाल करके गठिया के दर्द में राहत पा सकते हैं।

use of Ajwain can relieve joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपको करना ये है कि 20 ग्राम अजवाइन के साथ 20 ग्राम मेथी के दानों को पीस लें। इसके बाद इस पीसे हुए मिश्रण को एक कपड़े में बांधकर एक पोटली बना लें, जिसे फिर गर्म तवे से गर्म करके दर्द वाली जगह पर लगाएं यानी सेक करें। इससे आपको दर्द में राहत मिल सकती है। यही नहीं, अजवाइन एक अन्य तरीके से भी दर्द में काफी मददगार मानी जाती है। इसमें आपको अजवाइन के कुछ बीजों को पानी में डालना है, जिसके बाद उसे उबाल लें। जब वो अच्छे से उबल जाए तो फिर एक कपड़े को पानी में डूबाकर दर्द वाली जगह पर सिकाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
use of Ajwain can relieve joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अजवाइन के बीजों को थोड़े से पानी में डालकर फिर इसे मिक्सी या सिलबट्टे में पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद तैयार किए गए पेस्ट को वहां पर लगाएं, जहां आपको दर्द हो रहा है। उम्मीद है इससे आपको दर्द में आराम मिल पाएगा। कई बार जब हमें बुखार होता है तब भी हमारा शरीर दुखने लगता है। पूरा बदन टूटा हुआ सा महसूस होता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम से होने वाले इस बुखार को भगाने में भी अजवाइन आपकी काफी मदद कर सकती है।

विज्ञापन
use of Ajwain can relieve joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके लिए आपको 100 मिली लीटर पानी में पांच ग्राम अजवाइन और एक ग्राम गिलोय का रस डालकर रातभर भिगने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसका पानी छान लें और फिर इसमें नमक मिलाकर इसका सेवन करें। इससे बुखार और उससे होने वाले दर्द में राहत मिल सकती है। यही नहीं, कई बार बुखार की वजह से घबराहट भी होती है। इसके लिए आप 50 मिली लीटर पानी में पांच ग्राम अजवाइन डालकर उबालें और फिर उसे छान लें। इसके बाद इस पानी को बराबर भाग में बांटकर दो घंटे के अंतराल में पिएं। इससे आपको आराम मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed