फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना के टीके पर अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना का बड़ा एलान, अन्य कंपनियां भी बना सकेंगी उसकी वैक्सीन

Fri, 09 Oct 2020 03:07 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 09 Oct 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
US Company Moderna not to enforce Covid-19 vaccine patents during Coronavirus pandemic era, mrna-1273 vaccine updates
Moderna Vaccine - फोटो : Instagram

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के देशों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। भारत में तीन वैक्सीन कैंडिडेट्स कामयाबी के करीब हैं तो वहीं अमेरिका में भी फार्मा कंपनी मॉडर्ना (Moderna) की वैक्सीन mRNA-1273 समेत अन्य कैंडिडेट्स पर भी काम हो रहे हैं। अमेरिकी दवा कंपनी मॉर्डना अपनी वैक्सीन पर सफलता के करीब है। कंपनी का मानना है कि कोरोना महामारी से जंग के बीच मिलकर काम करने की जरूरत है। इसको लेकर कंपनी ने बड़ा एलान किया है। मॉडर्ना ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि वह अपनी वैक्सीन को पेटेंट के दबाव से मुक्त करती है। 

US Company Moderna not to enforce Covid-19 vaccine patents during Coronavirus pandemic era, mrna-1273 vaccine updates
mRNA कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

अमेरिकी कंपनी द्वारा वैक्सीन को पेटेंट से दबावमुक्त करने के फैसले से अन्य दवा कंपनियों को उसकी वैक्सीन तैयार करने में आसानी होगी। बता दें कि मॉडर्ना कंपनी कोरोना वायरस के लिए जो वैक्सीन विकसित कर रही है, उसके ट्रायल के परिणाम शानदार रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि अगर उसकी वैक्सीन तैयार होती है तो महामारी के समय में वह अन्य कंपनियों पर पेटेंट का दबाव नहीं बनाएगी।

US Company Moderna not to enforce Covid-19 vaccine patents during Coronavirus pandemic era, mrna-1273 vaccine updates
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

साथ मिलकर कोरोना महामारी से निपटने के लिए मॉडर्ना कंपनी ने यह फैसला लिया है। मालूम हो कि इस वैक्सीन ने बुजुर्गों में भी शानदार इम्यून रेस्पॉन्स यानी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा की है। यूएस नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीजेस और अमेरिकी बायोटेक कंपनी मॉडर्ना के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मिलकर विकसित किए गए अनुसंधानात्मक टीके के पहले फेज के ट्रायल में यह बात सामने आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
US Company Moderna not to enforce Covid-19 vaccine patents during Coronavirus pandemic era, mrna-1273 vaccine updates
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पिक्सा

'न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक मॉडर्ना की प्रायोगिक वैक्सीन mRNA-1273 ने परीक्षण में शामिल लोगों पर बेहतर असर दिखाया था। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीजेस के शोधकर्ताओं के अनुसार बुजुर्गों पर कोविड-19 की जटिलताओं का खतरा ज्यादा रहता है और यह टीकाकरण के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बुजुर्गों पर इस वैक्सीन का बेहतर असर है। 

विज्ञापन
US Company Moderna not to enforce Covid-19 vaccine patents during Coronavirus pandemic era, mrna-1273 vaccine updates
Coronavirus Pandemic - फोटो : Pixabay

मालूम हो कि कोरोना महामारी से प्रभावित होनेवाले देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। यहां कोरोना संक्रमण के अबतक 78.34 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस से यहां 2.17 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी देश में कोरोना के करीब 26 लाख मामले एक्टिव हैं और रोजाना बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना पर नियंत्रण को लेकर यहां बहुत बड़ी स्वास्थ्य रणनीति की जरूरत बताई जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed