पेट में गैस बनने की समस्या एक ऐसी समस्या है, जिससे अधिकांश लोग परेशान हैं। आजकल अस्वस्थ खानपान और सुस्त जीवनशैली के कारण पेट में गैस बनने की समस्या होना आम बात हो गई है। कई बार तो गैस के कारण पेट दर्द भी करने लगता है जबकि कभी-कभी सिर दर्द और उल्टी भी हो जाती है। इसलिए इस समस्या से निजात पाना अति आवश्यक होता है। इसके लिए बेहतर है कि आप अपनी कुछ आदतों में सुधार करें, ताकि आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम करे और गैस की समस्या पैदा न हो। आइए जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं, जिनको बदल देने से गैस की समस्या से निजात मिल सकती है।
{"_id":"5f9ef53ee08a2c051c3d702d","slug":"unhealthy-habits-home-remedies-for-gas-problem-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान, तो इन आदतों को बदलें, मिल सकती है राहत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान, तो इन आदतों को बदलें, मिल सकती है राहत
Tue, 05 Jan 2021 08:47 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लगातार बैठे रहने की आदत बदलें
- लगातार बैठे रहने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें गैस की समस्या भी शामिल है। यह आदत उन लोगों में ज्यादातर देखने को मिलती है, जो कंप्यूटर पर काम करते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप अपनी इस आदत को बदलें और थोड़ी-थोड़ी देर पर कुर्सी से उठकर घूम-फिर लें, जिससे गैस की समस्या उत्पन्न न हो।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सुबह नाश्ता न करने की आदत बदलें
- सुबह नाश्ता न करने या लंबे समय तक खाली पेट रहने से भी गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए ये जरूरी है कि आप सुबह में कुछ न कुछ नाश्ता करें और कहते हैं कि अगर आपने सुबह में नाश्ता कर लिया तो आप दिनभर खुद को तरोजाता महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अधिक मात्रा में भोजन करने की आदत छोड़ें
- कई लोगों की यह आदत होती है कि वो अधिक मात्रा में भोजन करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गैस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक मात्रा में खाना खाने में कई अन्य शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे कि कब्ज, वजन का बढ़ना आदि।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ज्यादा तला-भुना न खाएं
- आजकल लोगों को ज्यादातर तली-भुनी हुई चीजें ज्यादा पसंद आती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह आपको परेशानी में डाल सकता है। अगर आपको अक्सर तली-भुनी हुई चीजें खाने की आदत है तो इसे तुरंत बदल लें, क्योंकि इससे न सिर्फ गैस की समस्या हो सकती है बल्कि वजन बढ़ने से लेकर और भी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।