फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल से ऊपर के हैं तो इन चीजों को खाने से करें परहेज, सेहत को हो सकता है नुकसान

Mon, 26 Oct 2020 08:28 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
unhealthy foods that you should never eat after age of 30 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उम्र के साथ-साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, चाहे वो महिला हों या पुरुष। वैसे अक्सर यह देखा गया है कि 20-25 साल की उम्र के युवा किसी भी काम को करने में काफी फुर्ती दिखाते हैं, लेकिन वही अगर उनकी उम्र 30 के पार हो जाए तो शरीर में थोड़ी सुस्ती आ जाती है। इस दौरान शरीर को पहले जैसा फिट रखना काफी चुनौती भरा काम बन जाता है। ऐसे में लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है, ताकि शरीर फिट रहे और आप उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों से बचे रहें। तो अगर आप भी 30 साल से ऊपर के हैं तो इन चीजों को खाने से परहेज करें, नहीं तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। 

unhealthy foods that you should never eat after age of 30 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए 

  • हमलोग जिस नमक का सेवन करते हैं, उसका मुख्य घटक सोडियम होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा सोडियम भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में सोडियम के सेवन से हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
unhealthy foods that you should never eat after age of 30 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा शुगर और कार्ब्स वाले खाने पर करें कंट्रोल 

  • 30 साल की उम्र के बाद आपको ज्यादा शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स वाले खाने (व्हाइट ब्रेड आदि) पर कंट्रोल करना चाहिए। विशेषज्ञ बताते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन मोटापे की समस्या बढ़ा सकता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है। इसलिए ऐसी चीजों से परहेज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
unhealthy foods that you should never eat after age of 30 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फास्ट फूड से करें परहेज 

  • बढ़ती उम्र के साथ आपको फास्ट फूड के सेवन से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे पेट संबंधी परेशानियां, जैसे- कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप 30 साल से ऊपर के हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि फास्ट फूड न खाएं। 
विज्ञापन
unhealthy foods that you should never eat after age of 30 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब का सेवन न करें 

  • 30 साल की उम्र के बाद लोगों में लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। इसलिए शराब तो सेवन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके लिवर और किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, बल्कि यह मोटापा और डायबिटीज जैसी कई गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप सेहत से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed