फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में बढ़ानी है इम्यूनिटी तो जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन, वजन भी होगा कम

Sun, 25 Oct 2020 09:38 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Winter superfoods for immunity boost and weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों का मौसम आने वाला है और इस मौसम में फ्लू और वायरस का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखें। इसके अलावा इस मौसम में ज्यादातर लोग घरों में ही रहते हैं और शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं, जिसकी वजह से कई लोग मोटापे का भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर है कि इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जो इम्यूनिटी तो बढ़ाएं ही, साथ ही वजन कम करने में भी सहायता प्रदान करें। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच चीजों के बारे में, जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ वजन कम करने में भी सहायक हैं।

Winter superfoods for immunity boost and weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

घी 

  • सर्दियों में गाय के घी का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह डायबिटीज में भी फायदेमंद है। इसके अलावा घी का सेवन वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता। 
Winter superfoods for immunity boost and weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मूंगफली 

  • मूंगफली को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। इसे कच्चा, पानी में भिगोकर या भूनकर, किसी भी तरह से खा सकते हैं, यह शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा मूंगफली को इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter superfoods for immunity boost and weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी सब्जियां 

  • वैसे तो हरी सब्जियों (पालक, मेथी, सरसों का साग, पुदीना, हरी लहसुन आदि) का सेवन हर मौसम में फायदेमंद ही होता है, लेकिन सर्दियों में इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक हैं। 
विज्ञापन
Winter superfoods for immunity boost and weight loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

मौसमी फल 

  • सर्दियों में सेब, संतरा, नाशपाती और पपीता जैसे मौसमी फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इनसे इम्यूनिटी बढ़ाने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही ये वजन कम करने में भी सहायक हैं। आप इन फलों को सेवन लंच और डिनर के बीच स्नैक्स की तरह कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed