फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इन अंगों को गंभीर क्षति पहुंचा सकती है अनियंत्रित डायबिटीज की समस्या, ऐसे लक्षणों को न करें अनदेखा

Mon, 21 Mar 2022 06:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Mar 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Diabetes Can Harm your eyes and kidney, Tips to Control Diabetes
डायबिटीज बढ़ना हो सकता है बहुत नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

डायबिटीज, मौजूदा समय में पूरी दुनिया के लिए बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे 'साइलेंट किलर' डिजीज के रूप में वर्गीकृत करते हैं। डायबिटीज शरीर में कई अन्य बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा सकती है, यही कारण है कि सभी लोगों को इस बीमारी को लेकर विशेष सतर्कता बरतते रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर समय रहते इसे नियंत्रित न किया जाए और डायबिटीज का स्तर काफी अधिक हो जाए तो इससे कई अन्य अंगों को भी गंभीर क्षति होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि जिन लोगों के ब्लड शुगर का स्तर सामान्य उपायों से कंट्रोल में नहीं आ पाता है उन्हें इंसुलिन के इंजेक्शन देने की भी जरूरत पड़ती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अनियंत्रित डायबिटीज किडनी, हृदय, रक्त वाहिकाओं, आंखों, पैरों, नसों, लिवर और यहां तक कि आपके फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इन परेशानियों से बचे रहने के लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर के स्तर की जांच और इसे कंट्रोल करने के उपाय करते रहने की आवश्यकता होती है। यदि आपका ब्लड शुगर स्तर लगातार बढ़ा हुआ रह रहा है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। यह स्थिति आपके लिए काफी हानिकारक हो सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि अनियंत्रित डायबिटीज से किन अंगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है?

Uncontrolled Diabetes Can Harm your eyes and kidney, Tips to Control Diabetes
डायबिटीज के कारण किडनी की बीमारियां - फोटो : iStock

डायबिटीज का किडनी पर असर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह के कारण किडनी की बीमारियों और गंभीर स्थितियों में किडनी फेलियर तक की समस्या हो सकती है। अनियंत्रित डायबिटीज की समस्या किडनी में रक्त वाहिकाओं के समूहों को क्षति पहुंचा सकती है। इससे किडनी में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है, जिसके कारण इसमें टॉक्सिंस बढ़ने लगते हैं। डायबिटीज के कारण किडनी में कीटोन्स की मात्रा बढ़ जाती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो इससे किडनी फेलियर की भी समस्या हो सकती है। 

Uncontrolled Diabetes Can Harm your eyes and kidney, Tips to Control Diabetes
आंखों की रोशनी कम होने के कारण - फोटो : Pixabay

जा सकती है आंखों की रोशनी
अनियंत्रित डायबिटीज के कारण आंखों की समस्याओं को काफी सामान्य माना जाता है। डायबिटीज के कारण आपकी आंखों की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इसके परिणामस्वरूप दृष्टि संबंधी समस्याएं या अंधापन भी हो सकता है। इसलिए आपके ब्लड शुगर की स्थिति की नियमित मैपिंग और समय-समय पर आंखों की जांच कराना महत्वपूर्ण है। डायबिटीज रोगियों में आंखों की समस्याओं का जोखिम अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uncontrolled Diabetes Can Harm your eyes and kidney, Tips to Control Diabetes
मधुमेह का हृदय पर असर - फोटो : iStock

मधुमेह के कारण हृदय रोग के मामले
रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ने के कारण यह आपकी रक्त वाहिकाओं की दीवारों से चिपकनी शुरू हो जाती है। इस स्थिति में शरीर के अन्य अंगों के साथ हृदय और मस्तिष्क को ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। मधुमेह के कारण रक्त वाहिकाओं में फैट का निर्माण बढ़ने लगता है, इससे दिल का दौरा या स्ट्रोक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज को नियंत्रित रखकर इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
Uncontrolled Diabetes Can Harm your eyes and kidney, Tips to Control Diabetes
डायबिटीज की समस्याएं - फोटो : pixabay

काले होने लगते हैं पैर और उंगलियां
मधुमेह रोगियों को अपने पैरों की देखभाल करने, उन्हें साफ रखने की बहुत आवश्यकता होती है। डायबिटीज की समस्या पैरों को गंभीर क्षति पहुंचा सकती है। मधुमेह से संबंधित तंत्रिका क्षति आपके पैरों में रक्त परिसंचरण को प्रभावित कर सकती है जिसके कारण कोशिकाएं खराब होने लगती हैं। रक्त प्रवाह बिगड़ने के कारण घाव या संक्रमण का ठीक होना भी मुश्किल हो जाता है। इन स्थितियों में पैर या उंगलियां काली पड़ने लगती हैं, जिन्हें गंभीर स्थिति में काटना पड़ सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज को कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक माना जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed