फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: कोरोना संक्रमित पाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति; क्या फिर आ गया कोई नया वैरिएंट, फिर लेनी होगी वैक्सीन?

Thu, 18 Jul 2024 04:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Jul 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
U.S. President Joe Biden tests positive for Covid-19 details about new covid variant and vaccine
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लास वेगास में एक सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें वह संक्रमित पाए गए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने इस बारे में जानकारी दी है।



रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और एहतियातन वह सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। संक्रमण की पुष्टि का बाद उनके आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कोरोना फिर से बढ़ रहा है? क्या वायरस का कोई नया वैरिएंट सामने आया है? आइए इस बारे में समझते हैं।

U.S. President Joe Biden tests positive for Covid-19 details about new covid variant and vaccine
राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)

कैसी है राष्ट्रपति की सेहत?

राष्ट्रपति के चिकित्सक डॉ. केविन ओ'कॉनर ने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया, बुधवार (17 जुलाई) को दोपहर में उनमें श्वसन संबंधी लक्षण दिखाई दिए। उन्हें सामान्य अस्वस्थता के साथ बहती नाक और खांसी की समस्या थी। बाइडन में फिलहाल कोरोना के हल्के लक्षण हैं। उनकी श्वसन दर सामान्य है, तापमान 97.8 है और पल्स ऑक्सीमीटर रिपोर्ट 97% पर सामान्य है।

राष्ट्रपति को पैक्सलोविड की खुराक दी गई है, ये कोविड-19 में डॉक्टर की सलाह पर दी जाने वाली ओरल एंटीवायरल गोली है।

U.S. President Joe Biden tests positive for Covid-19 details about new covid variant and vaccine
कोरोना का खतरा - फोटो : istock

यूएस-यूके में सामने आ रहे हैं नए वैरिएंट्स

गौरतलब है कि अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में पिछले कुछ महीनों से कोरोना के मामले धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। कुछ अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता रहा है कि गर्मियों की शुरुआत ने कोविड-19 के फिर से उभरने की आशंकाओं को जन्म दे दिया है।

कोविड-19 रोग का कारण बनने वाला कोरोनावायरस लगातार उत्परिवर्तित हो रहा है। यूएस रिपोर्ट्स में FLiRT नामक वैरिएंट के एक समूह को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर LB.1 वैरिएंट के भी मामले सामने आए थे जिसमें FLiRT की तुलना में एक अतिरिक्त उत्परिवर्तन देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
U.S. President Joe Biden tests positive for Covid-19 details about new covid variant and vaccine
कोरोना के नए वैरिएंट्स - फोटो : istock

65 वर्ष से अधिक वालों को बूस्टर डोज की सलाह

कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण बढ़ते खतरे को देखते हुए यू.एस. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने सिफारिश की है कि 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को सुरक्षात्मक तौर पर एक और वैक्सीन लगवानी चाहिए। सामने आ रहे नए वैरिएंट्स की प्रकृति पुराने वैक्सीन फॉर्मूले को चकमा देने वाली देखी जा रही है। 

इससे पहले सीडीसी ने फरवरी में कोविड-19 के अपडेट किए गए दिशा-निर्देश जारी करते हुए 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से आग्रह किया था कि अपने आखिरी टीके के चार महीने बाद एक बूस्टर डोज जरूर ले लें। 

विज्ञापन
U.S. President Joe Biden tests positive for Covid-19 details about new covid variant and vaccine
कोरोना के एक और वैक्सीन की सलाह - फोटो : Istock

क्या कहते हैं सीडीसी विशेषज्ञ?

द न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट में सीडीसी ने बताया, अधिकांश अमेरिकियों ने बार-बार संक्रमण या वैक्सीनेशन, या फिर दोनों से कोरोनावायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा हासिल कर ली है। हालांकि अध्ययनों में देखा गया है कि टीके केवल कुछ महीनों तक ही प्रभावी रहते हैं और समय के साथ इनकी प्रभाविकता कम हो जाती है। इस जोखिम को कम करने के लिए सभी लोगों को अपडेटेड कोविड शॉट्स लेने की जरूरत है। सीडीसी की निदेशक डॉ. मैंडी कोहेन ने वैज्ञानिकों की सर्वसम्मत सलाह को स्वीकार करते हुए टीकाकरण के एक और डोज की सिफारिश की थी। 

विशेषज्ञ कहते हैं, नोवावैक्स द्वारा अपडेट किया गया टीका JN.1 को लक्षित करने में बेहतर पाया गया है, जो पिछले कई महीनों तक सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला वैरिएंट रहा है। फाइजर और मॉडर्ना द्वारा अपडेट की गई वैक्सीन वायरस के KP.2 स्ट्रेन को लक्षित करने में बेहतर पाई गई है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल/मीडिया रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed