फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: डायबिटीज के बारे में कितना जानते हैं आप? क्या सिर्फ मीठा खाने से ही होती है ये बीमारी

Sun, 09 Mar 2025 05:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Mar 2025 05:42 PM IST
सार

डायबिटीज लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी से संबंधित बीमारी है। इसमें ब्लड शुगर का लेवल काफी बढ़ जाता है। शुगर को कंट्रोल रखने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल को ठीक रखना जरूरी हो जाता है। क्या आपको इस बीमारी में बारे में जानकारी है?

विज्ञापन
type 2 diabetes causes and prevention diabetes myths and facts in hindi
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जो भारत सहित पूरे दुनिया के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। साल 2023 के आंकड़ों के अनुसार अकेले भारत में 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक लोग मधुमेह से पीड़ित थे, ये भारतीय आबादी का लगभग 11.4% है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि आने वाले वर्षों में इसमें उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है, जिसको ध्यान में रखते हुए कम उम्र से ही सभी लोगों को बचाव के लिए उपाय करते रहना चाहिए।



डायबिटीज लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी से संबंधित बीमारी है। इसमें ब्लड शुगर का लेवल काफी बढ़ जाता है। शुगर को कंट्रोल रखने के लिए खान-पान और लाइफस्टाइल को ठीक रखना जरूरी हो जाता है। डॉक्टर कहते हैं, किसी भी बीमारी से बचाव और इसकी जटिलताओं को कम करने के लिए इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। 

आइए डायबिटीज से जुड़े कुछ मिथ्स और फैक्ट्स के बारे में जानते हैं।

type 2 diabetes causes and prevention diabetes myths and facts in hindi
टाइप-2 डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज को कंंट्रोल रखने के उपाय जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। एक अध्ययन के अनुसार देश में 50% लोगों को अपने ब्लड शुगर लेवल की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में चाहे आपको डायबिटीज है या नहीं, जीवनशैली से जुड़ी ये बातें पता होनी चाहिए। सही खानपान, व्यायाम, दवा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसे नियंत्रित रखा जा सकता है। डायबिटीज के बारे में सही जानकारी होना भी जरूरी है। 

type 2 diabetes causes and prevention diabetes myths and facts in hindi
डायबिटीज की दवाएं - फोटो : Freepik.com

मिथ- डायबिटीज की दवा शुरू हो गई, तो कभी बंद नहीं होती। 

डायबिटीज रोगियों को आहार और दिनचर्या के साथ-साथ दवाओं का भी विशेष ध्यान देते रहना चाहिए। शुरुआती स्थिति में सही जीवनशैली अपनाने से दवाओं की जरूरत कम होती है। कुछ मामलों में बंद भी हो सकती है। हालांकि जिन लोगों को गंभीर डायबिटीज की समस्या है और इसका अन्य अंगों पर भी असर होने लगा है तो आपके डॉक्टर की सलाह पर लंबे समय तक दवा  लेते रहने की आवश्यकता हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
type 2 diabetes causes and prevention diabetes myths and facts in hindi
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

मिथ: ज्यादा मीठा खाने से होती है डायबिटीज

डायबिटीज होने के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। इसमें अनुवांशिकता, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता और खराब जीवनशैली शामिल हैं। सिर्फ मीठा खाने से ही डायबिटीज नहीं होती, लेकिन अत्यधिक चीनी का सेवन जोखिम बढ़ा सकता है। मीठे पेय पदार्थ, ज्यादा चीनी वाली चीजों के अलावा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। ये हाई कैलोरी वाली होती हैं जिससे डायबिटीज का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
type 2 diabetes causes and prevention diabetes myths and facts in hindi
मोटापा औऱ डायबिटीज का खतरा - फोटो : Adobe stock photos

टाइप 2 डायबिटीज केवल मोटे लोगों को होती है।

मोटापा या अधिक वजन के शिकार लोगों में डायबिटीज और इसके कारण होने वाली समस्याएं अधिक देखी जाती हैं पर ऐसा नहीं है कि ये बीमारी सिर्फ मोटापा के शिकार लोगों को ही होती है। पतले लोग भी टाइप-2 डायबिटीज से प्रभावित हो सकते हैं। अगर आपकी शारीरिक गतिविधि कम है, खान-पान ठीक नहीं है या फिर आपमें इसका आनुवांशिक जोखिम है तो इससे भी डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed