{"_id":"5e1d67128ebc3e87ba645afa","slug":"turmeric-milk-health-benefits-and-how-to-make-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में पिएं हल्दी और दूध, तनाव हो जाएगा दूर और पेट की समस्याओं से मिलेगी निजात","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में पिएं हल्दी और दूध, तनाव हो जाएगा दूर और पेट की समस्याओं से मिलेगी निजात
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हल्दी वाला दूध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हल्दी दूध सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। अक्सर घरेलू नुस्खों के तौर पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। चोट और दर्द के साथ ही सर्दी खांसी में भी घर के बड़े बुजुर्ग हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। अगर आपको थकान हो रही है या फिर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है तो भी हल्दी वाला दूध बेहद फायदा पहुंचाता है।
2 of 4
दूध
अगर आपके हड्डियों में दर्द रहता है तो हल्दी दूध आपको फायदा पहुंचाता है। आप एक गिलास गर्म दूध में दो चुटकी हल्दी डालकर रोज रात को अगर हल्दी वाला दूध पीते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां भी नहीं घेरती हैं। दरअसल, दूध के साथ ही हल्दी में भी कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। दूध में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन होता है। इसी वजह से दूध को संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। हल्दी में भी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी दूध पीने से शरीर के सारे विषैले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। अगर आप पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हल्दी वाला दूध आपको इससे निजात दिला सकता है।
3 of 4
दूध
त्वचा के लिए भी हल्दी दूध फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में निखार आता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि त्वचा से संबंधित बीमारियों खुजली और मुंहासे में लाभकारी होती है। अगर आपको त्वचा के मुंहासे और खुजली से बचना है तो हल्दी वाला दूध सबसे बेहतर उपाय है। हल्दी वाला दूध पीने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं।जोड़ों का दर्द दूर होता है। हल्दी वाला दूध पीने से अर्थराइटिस की बीमारी नहीं होती है। अगर आपको नींद नहीं आती और तनाव रहता है तो हल्दी वाला दूध जरूर पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
turmeric
हल्दी एंटी माइक्रोबियल है इसलिए इसे गर्म दूध के साथ लेने से दमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों में कफ और साइनस जैसी समस्याओं में आराम हो सकता है। यह बैक्टीरियर और वायरल संक्रमणों से लड़ने में मददगार है। गर्म दूध के साथ हल्दी के सेवन से शरीर में जमा फैट्स घटता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मिनिरल्स सेहतमंद तरीके से वेट लॉस में मददगार हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।