स्वस्थ इंसान का वजन उसकी लंबाई के हिसाब से होना चाहिए, जिसके लिए मानक निर्धारित है। किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन का अनुपात बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स है। बीएमआई एक ऐसा कैलकुलेशन है, जिसके आधार पर आप यह जान पाते हैं कि आप लंबाई और वजन के हिसाब से संतुलित और स्वस्थ हैं। बॉडी मास इंडेक्स का पता लगाने के लिए कई सारे ऑनलाइन और ऑफलाइन कैलकुलेटर उपलब्ध हैं। अब सवाल यह है कि यह किस फॉर्मूले पर काम करता है और इसका उपयोग कैसे करें? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
कैसे जानें कि आपका बीएमआई ठीक है या नहीं, कैसे करें बीएमआई-कैलकुलेटर का इस्तेमाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉडी मास इंडेक्स की गणना करने के लिए ऑनलाइन कैलकुलेटर पर आपको अपनी उम्र, अपनी लंबाई और आपका वजन के बारे में जानकारी देनी होती है। रिजल्ट पर क्लिक करते ही आपको अपनी बीएमआई पता चल जाती है। ध्यान रहे कि अपनी लंबाई मीटर में और वजन किलोग्राम में अंकित करें। अब मन में यह सवाल होगा कि आखिर किस फॉर्मूले पर यह काम करता है और हम बिना इसकी मदद के कैसे बीएमआई मालूम कर सकते हैं?
बॉडी मास इंडेक्स किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन का उपयोग करके एक सरल गणना होती है, जिसका सामान्य सा फॉर्मूला है:
- बीएमआई = वजन (किग्रा) / लंबाई(मीटर) स्कवायर
या - बीएमआई = वजन(किलोग्राम) / (ऊंचाई X ऊंचाई (मीटर में))
इनके लिए बीएमआई कैलकुलेटर का उपयोग सही नहीं
बीएमआई का उपयोग बॉडीबिल्डरों, एथलीटों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों या छोटे बच्चों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। कारण कि इन मामलों में यह सही गणना नहीं कर पाता। दरअसल, बीएमआई इस बात पर ध्यान नहीं देता है कि क्या वजन को मांसपेशियों या वसा के रूप में लिया जा सकता है। एक उच्च मांसपेशी द्रव्यमान वाल व्यक्ति जैसे एथलीटों के उच्च बीएमआई हो सकते हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं का वजन केवल उनका नहीं होता, बल्कि इसमें होने वाले बच्चे का भी वजन शामिल होता है।
- 18.5 से कम बीएमआई है तो
अगर आपकी ऊंचाई और वजन के आधार पर आपका बीएमआई इंडेक्स 18.5 से कम आता है तो समझ लें कि आपका वजन सामान्य से कम है और आपको इसे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। - 18.5 से 24.9 के बीच बीएमआई
अगर आपका बीएमआई स्तर 18.5 से 24.9 के बीच में है तो यह आदर्श स्थिति है। इस स्थिति में आपका वजन बिल्कुल फिट है और आपके लिए इसे मेनटेन रखना जरूरी है। - 25 से ऊपर बीएमआई है तो हो जाएं सावधान
बीएमआई स्तर अगर 25 या अससे ऊपर है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इस स्थिति में आपको डायबिटीज 2, दिल का रोग या स्ट्रोक होने की अधिक आशंका होती है जबकि 30 से अधिक बीएमआई होने पर मोटापे के सभी दुष्परिणामों के लिए तैयार रहें।