प्राचीन समय से ही भारत में हल्दी वाला दूध डाइट का अहम हिस्सा रहा है। हल्दी हर घर में उपलब्ध होती है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाले दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हल्दी की एंटीबायोटिक्स प्रॅापर्टीज और दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम जब मिल जाते हैं तो हल्दी वाले दूध के गुण और भी अधिक बढ़ जाते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको हल्दी वाले दूध के फायदे बताएंगे। हल्दी वाले दूध का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए हल्दी वाले दूध का सेवन करने के फायदे...
{"_id":"5fd74b478ebc3ecd675228df","slug":"turmeric-milk-health-benefits-advantages-in-hindi-haldi-wala-dudh-peene-ke-fayde-haldi-milk-at-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हल्दी वाले दूध के हैं अनेकों फायदे, औषधीय गुणों से होता है भरपूर ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
हल्दी वाले दूध के हैं अनेकों फायदे, औषधीय गुणों से होता है भरपूर
Mon, 14 Dec 2020 05:02 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
प्राचीन समय से ही भारत में हल्दी वाला दूध डाइट का अहम हिस्सा रहा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
जोड़ों के दर्द के मरीजों को रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद
- जोड़ों के दर्द के मरीजों को रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। हल्दी वाले दूध का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। रोजाना एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हल्दी वाले दूध का सेवन करने से सर्दी- खांसी की समस्या दूर हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर्दी- खांसी दूर होती है
- हल्दी वाले दूध का सेवन करने से सर्दी- खांसी की समस्या दूर हो सकती है। सर्दियों के मौसम में सर्दी- खांसी से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
दिल के लिए फायदेमंद
- दिल के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना हल्दी वाले दूध का सेवन करें। दिल के मरीजों को रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
आज के समय में कई लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
अनिद्रा की समस्या दूर होती है
- आज के समय में कई लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है। अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें।