फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Turmeric Benefits: सर्दियों में हल्दी से मिलते हैं गजब के स्वास्थ्य लाभ, इन तरीकों से करें सेवन

Mon, 02 Dec 2024 04:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Dec 2024 04:43 PM IST
सार

त्वचा और पाचन के लिए हल्दी फायदेमंद है। ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए हल्दी का सेवन सही तरीके से किया जाना चाहिए। यहां सर्दियों में हल्दी के सेवन के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Turmeric Health Benefits in Winter How To Use Turmeric Haldi ke fayde in hindi disprj
हल्दी के फायदे - फोटो : Freepik.com

Turmeric Health Benefits in Winter : हल्दी औषधीय गुणों से युक्त होती है। ये एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो घाव भरने और संक्रमण रोकने में मदद करती है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने, गठिया, अस्थमा और स्ट्रेस से राहत दिलाने में सहायक होते हैं।  इसके अलावा हल्दी में एंटी डायबिटिक और एंटी कैंसर के गुण भी पाए जाते हैं।



सर्दियों के मौसम में जब हमारा शरीर ठंड से बचने और इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए विशेष ध्यान चाहता है तब हल्दी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हल्दी इम्यूनिटी बढ़ाती है। शरीर को गर्माहट देती है और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में सहायक है। साथ  ही त्वचा और पाचन के लिए भी फायदेमंद है। इतने सारे स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए हल्दी का सेवन सही तरीके से किया जाना चाहिए। यहां सर्दियों में हल्दी के सेवन के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।

Turmeric Health Benefits in Winter How To Use Turmeric Haldi ke fayde in hindi disprj
हल्दी वाला दूध - फोटो : Freepik.com

हल्दी के सेवन का तरीका

हल्दी वाला दूध

हल्दी के सेवन के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक सर्दियों में हल्दी वाले दूध का सेवन है। गर्म दूध में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। उसमें चुटकी भर काली  मिर्च और मीठा करने के लिए जरा सा शहद या गुड़ मिला सकते हैं। इस ड्रिंक से इम्यूनिटी  मजबूत होती है, बेहतर नींद आती है और जुकाम व खांसी से आराम मिलता है।

Turmeric Health Benefits in Winter How To Use Turmeric Haldi ke fayde in hindi disprj
हल्दी वाली चाय - फोटो : Freepik.com

हल्दी वाली चाय

हल्दी वाली चाय गर्म पेय है जो कि हल्दी पाउडर या हल्दी की गांठ को पानी के साथ उबालकर बनाई जाती है। इस में अदरक और शहद का फ्लेवर जोड़ा जाता है। ये औषधीय चाय सर्दी के दिनों में शरीर को गर्म रखने,पाचन  क्रिया को बेहतर बनाने और शरीर में स्फूर्ति लाने के  साथ ही सूजन  कम करने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Turmeric Health Benefits in Winter How To Use Turmeric Haldi ke fayde in hindi disprj
शहद और हल्दी - फोटो : iStock

हल्दी शहद

शहद में हल्दी पाउडर मिलाकर इसे एक जार में रख लें। रोजाना एक चम्मच हल्दी शहद का सेवन करें। सर्दियों में होने वाली समस्याएं जैसे गले की सूजन, खांसी और मौसमी एलर्जी के लिए ये  प्राकृतिक औषधि है।

विज्ञापन
Turmeric Health Benefits in Winter How To Use Turmeric Haldi ke fayde in hindi disprj
हल्दी युक्त सूप - फोटो : Adobe stock

हल्दी युक्त सूप

अपने पसंदीदा सूप में चुटकी भर हल्दी मिलाकर इसका सेवन करें। हल्दी सूप को फ्लेवर ही नहीं देगी साथ ही सूप में पौष्टिकता बढ़ेगी। सर्दियों में इस तरह का खाद्य वास्तव में आरामदायक और स्वस्थ दोनों है।

----------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed