Benefits Of Coconut Water In Hangover: अक्सर पार्टी के जश्न के बाद सिरदर्द, थकान और जी मिचलाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसे हम 'हैंगओवर' कहते हैं। नए साल के उत्सव के माहौल में अक्सर लोग शराब का सेवन कर लेते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शराब हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, इससे बिल्कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए, इसलिए आप भी न्यू ईयर रेजोल्यूशन में शराब छोड़ने का भी खुद से वादा करें।
Health Tips: पार्टी का हैंगओवर कम करने के लिए अपनाएं ये सरल उपाय? तुरंत मिलेगा आराम
Tips To Avoid a Hangover: अक्सर कुछ लोग नए साल के उमंग में अल्कोहल का सेवन करते हैं, ऐसे में हैंगओवर होना बहुत आम बात है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि हैंगओवर कम करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।
नींबू पानी एक बेहतरीन विकल्प
हैंगओवर का सबसे मुख्य कारण डिहाइड्रेशन है। उठते ही सबसे पहले भरपूर पानी पिएं। अगर संभव हो तो नारियल पानी या ओआरएस का घोल लें। नारियल पानी में पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में नींबू पानी एक बेहतरीन विकल्प है, जो लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: सरसों, बथुआ या पालक आपकी सेहत के लिए कौन-सा साग है अधिक फायदेमंद? डॉक्टर से जानें
शहद और अदरक का जादू
शराब पीने से ब्लड शुगर लेवल गिर जाता है, जिससे कमजोरी महसूस होती है। शहद में फ्रुक्टोज होता है, जो अल्कोहल के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। वहीं अदरक जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्याओं को रोकने में रामबाण है। अदरक के एक छोटे टुकड़े को चबाएं या इसकी चाय पिएं, यह आपके पाचन तंत्र को तुरंत शांत करता है और भारीपन कम करता है।
ये भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल में स्मोकिंग और शराब छोड़ने का लें संकल्प? इन स्टेप्स से आसान होगी आपकी राह
केले और अंडे का सेवन करें
हैंगओवर के दौरान शरीर में पोटेशियम की भारी कमी हो जाती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द रहता है। केला पोटेशियम का भंडार है और इसे खाना बहुत आसान है। इसके अलावा नाश्ते में अंडे खाना भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें 'सिस्टीन' नामक अमीनो एसिड होता है, जो शराब के जहरीले अवशेषों को खत्म करने में लिवर की सहायता करता है।
किसी भी दवा से बेहतर इलाज है आराम। शरीर को शराब के प्रभाव से उबरने के लिए समय चाहिए, इसलिए अंधेरे कमरे में शांत होकर सोएं। उठने के बाद थोड़ी देर ताजी हवा में टहलें। ताजी ऑक्सीजन दिमाग को सक्रिय करेगी और सुस्ती को दूर भगाएगी। ध्यान रखें, हैंगओवर में खाली पेट न रहें, हल्का और पौष्टिक भोजन ही लें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।