फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना खाते ही शौच की समस्या से हैं परेशान, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

Thu, 21 Jan 2021 08:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the problem of defecation while eating food then these measures can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जब हमें भूख लगती है तो हम भोजन का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार हमारे साथ ऐसा भी होता है कि खाने के तुरंत बाद ही हमें शौच की शिकायत होती है। यही नहीं, कई बार जब आप किसी पार्टी में गए होते हैं और वहां रखें स्वादिष्ट भोजन को खाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं कि, कहीं आपको शौच के लिए न जाना पड़े। जी हां, कई लोगों को खाना खाते ही शौच जाने की समस्या होती है, जिसके चलते वो अपने पसंदीदा व्यंजन को खा भी नहीं पाते। लेकिन अगर आपको इस तरह की समस्या है, तो चलिए हम बताते हैं कि आप इस समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

Trending Videos
Troubled by the problem of defecation while eating food then these measures can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, खाना खाने के बाद अगर शौच जाने की परेशानी किसी को होती है, तो इसे गैस्ट्रो-कॉलिक रिफलक्स कहते हैं। ज्यादातर ये समस्या उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है, जो शुरुआत में लंबे समय तक शौच को रोककर रखते हैं। लेकिन कुछ उपायों की मदद से इस समस्या से बचा जा सकता है। सबसे पहला उपाय है कि खाना अच्छी तरह से चबाकर खाएं। कई लोग रोटी खाते हैं तो जल्दी-जल्दी रोटियां खाते हैं, लेकिन उसे बिल्कुल भी चबाते नहीं है, या फिर मैदे की चीजों को भी लोग अच्छे से चबाते नहीं हैं। कोशिश करनी चाहिए कि हमेशा खाने को चबाकर खाएं, ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है।

Troubled by the problem of defecation while eating food then these measures can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाने के बाद अगर तुरंत शौच जाना पड़ता है, तो इससे बचने के लिए आप खाने को एक बार खाने की जगह तीन से चार बार में खा सकते हैं। कई लोगों को देखा गया है कि वो सुबह नाश्ते में ही भरपेट खाना खा लेते हैं, और फिर दिन में कुछ नहीं खाते और सीधा शाम या फिर रात को ही खाना खाते हैं। ऐसे लोगों को भी ये दिक्कतें हो सकती है। इसलिए सुबह एक साथ नाश्ता करने से अच्छा सुबह, दिन में और रात को अलग-अलग समय पर भोजन करें। इससे आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Troubled by the problem of defecation while eating food then these measures can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस समस्या का कारण आपके खानपान की गड़बड़ी भी हो सकती है। अगर आपको खाना खाते ही शौच जाने की शिकायत है तो आपको ऐसे आहार लेने चाहिए जो शरीर में अतिरिक्त पानी को बनाए रखें, ताकि आपकी गैस की समस्या दूर होने में मदद मिल सके। इसके लिए आप कच्चा सलाद, अमरूद, दही जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये हमारी पाचन क्रिया को ठीक करने में भी मदद करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को इन चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Troubled by the problem of defecation while eating food then these measures can help you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके अलावा अगर आपको इस समस्या में राहत पानी है तो आपको वो चीजें खानी चाहिए, जिनमें फाइबर ज्यादा मात्रा में मौजूद हो। इसके लिए आप सेब, साबुत अनाज, सेम, दालें, अदरक, सलाद आदि का सेवन कर सकते हैं। वहीं, आम, पालक, टमाटर और केले जैसी चीजों में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इसलिए इनका सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद शौच जाने की समस्या में आराम पाना है तो आपको अपने आहार में फाइबर युक्त चीजें शामिल करनी चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed