फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस ठिठुरती ठंड से बचाएंगी आपको ये चीजें, और भी हैं इनके फायदे

Thu, 21 Jan 2021 06:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
These things will protect you from cold in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों का मौसम आते ही हमें कई बीमारियों का शिकार होने का खतरा बना रहता है। व्यक्ति को बीमार करने वाले वायरस ठंड में काफी एक्टिव हो जाते हैं, साथ ही इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना भी काफी मुश्किल होता है। वही, कोरोना काल होने की वजह से इम्यूनिटी पर ध्यान देना काफी जरूरी हो गया है। सर्दी के इस मौसम में वैसे तो हम कई तरह के काढ़े और खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, ताकि हम बीमारियों से कोसों दूर रह सके। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Trending Videos
These things will protect you from cold in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दी का मौसम आते ही हमें दही का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आपको पेट या फिर पेट के निचले हिस्से में किसी तरह की जलन महसूस हो रही है, तो आपको दही का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जलन में तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनी रहेगी। इसके अलावा दही हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए भी जानी जाती है। दही में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो इस सर्दी के मौसम में हमें कई तरह से लाभ दे सकते हैं।

These things will protect you from cold in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ठंड आते ही हमारे शरीर में कई तरह के पुराने दर्द तेजी से होने लगते हैं। अगर हमें कभी चोट लगी हो या फिर हमारे जोड़ों का दर्द हो। ये सभी सर्दी के मौसम में हमें परेशान करने लगते हैं। अगर आपको भी हड्डियों में दर्द की समस्या हो रही है, तो इसको कम करने में आपकी मदद लहसुन कर सकता है। इसमें जिंक, विटामिन- ए व ई, एलिसिन, सेलेनियम और सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आप कच्चे लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं। ये सर्दी के मौसम में हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things will protect you from cold in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी का मौसम आते ही बाजार में आपको आसानी से गाजर देखने को मिल जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाजर हमारा खून बढ़ाने में कितना मददगार होता है। साथ ही गाजर का सेवन करने ये हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करता है। गाजर में कैरोटिनाइड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से लंग कैंसर और मोतियाबिंद जैसी दिक्कतों में काफी फायदा मिल सकता है। इसलिए सर्दियों में गाजर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
These things will protect you from cold in winter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हम लगभग सभी सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल करते हैं। टमाटर हमारे एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने में काफी मदद कर सकता है। टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है, जो हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज कर देता है, जिसकी वजह से फ्री रेडिकल्स हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। सर्दी के मौसम में आप टमाटर के सूप का सेवन कर सकते हैं। ये हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही गर्माहाट देने का काम भी करता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed