फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: पथरी और डायरिया में भूल से भी न खाएं टमाटर, सेहतमंद होने के साथ ही है इतना नुकसानदायक

Sat, 28 Jan 2023 10:40 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Tomatoes Benefits And Side Effects Tamatar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
टमाटर खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : iStock

Tomatoes Benefits And Side Effects: प्रकृति शरीर और मस्तिष्क को सेहतमंद रखने के लिए औषधीय गुणों से युक्त फल, सब्जी, मसाले और द्रव्य प्रदान करती है। शरीर की भिन्न भिन्न समस्याओं के लिए उपयोगी प्राकृतिक भोज पदार्थ अमृत तुल्य हैं। ये खाद्य पदार्थ उपयोगी हैं, इस बात का प्रमाण प्राचीन आयुर्वेदिक व यूनानी ग्रंथों में ही नहीं मिलता, बल्कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी इनके गुणों का बखान करता है। कई वैज्ञानिक शोध में यह प्रमाणित हो चुका है कि फल, सब्जी, मेवे, मसाले और दूध- दही आदि पदार्थों में विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट जैसे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों का भंडार हैं। प्राकृतिक भोज्य पदार्थ शरीर को निरोगी बनाते हैं। इन्हीं औषधीय गुणों से युक्त फलों और सब्जियों की श्रेणी में टमाटर शामिल है। टमाटर के सेवन के कई फायदे हैं, लेकिन किसी भी चीज का सेवन अगर सही तरीके और मात्रा में न किया जाए तो वह नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में टमाटर के सेहतमंद फायदों के साथ ही स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में जानें, ताकि टमाटर का सेवन कैसे और कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी रहे।

Tomatoes Benefits And Side Effects Tamatar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
टमाटर के फायदे और नुकसान - फोटो : pixabay

टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

टमाटर में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के पाया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा और नियासिन जैसे पोषक तत्व भी टमाटर में होते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि टमाटर में सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा बेहद ही कम होती है।

Tomatoes Benefits And Side Effects Tamatar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
टमाटर के सेवन के फायदे - फोटो : Pixabay

टमाटर के सेवन के फायदे

वजन कम करता है: टमाटर का सेवन वजन कम करने में मदद करता है। टमाटर में फाइबर के गुण होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रहता है। साथ ही सलाद में टमाटर खाने व सूप व जूस पीने से वजन कम किया जा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद: टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। विटामिन और मिनरल के गुणों के कारण टमाटर के सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होती है: कोविड काल से लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आहार में पौष्टिक चीजों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में टमाटर को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन के तत्व टमाटर में होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद हैं। सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से बचाने का काम भी टमाटर करता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tomatoes Benefits And Side Effects Tamatar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
टमाटर के सेवन से नुकसान  - फोटो : iStock

टमाटर के सेवन से नुकसान 

किडनी स्टोन की समस्या

अगर आपको किडनी से जुड़ी बीमारी हैं तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। शोध के मुताबिक, टमाटर का अधिक सेवन किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकता है। टमाटर में पाया जाने वाला कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पथरी की शिकायत होने की संभावना है। ऐसे में अगर किडनी स्टोन के लक्षण दिखें तो टमाटर का सेवन न करें।

विज्ञापन
Tomatoes Benefits And Side Effects Tamatar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi
टमाटर के सेवन से नुकसान  - फोटो : Pixabay

डायरिया की शिकायत

जो लोग डायरिया की समस्या से ग्रसित हैं, उन्हें टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। दस्त या डायरिया होने पर ज्यादा टमाटर खाने से तकलीफ अधिक बढ़ सकती है। टमाटर में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है, जो डायरिया बढ़ाने का काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed