फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: पीरियड्स की डेट बिना दवा खाए बढ़ानी है आगे तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

Thu, 26 Jan 2023 12:44 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Jan 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
Today Health Tips How to Delay Periods Date Naturally Without Pills Read More in Hindi
मासिक धर्म टालने के देसी उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

Health Tips To Delay Periods Without Pills: मासिक धर्म एक ऐसी कुदरती प्रक्रिया है, जो हर महिला के जीवन और शरीर के लिए अहम है। हर महीने महिलाओं को मासिक धर्म आते हैं। मासिक धर्म चक्र के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं भी होती हैं, जैसे मूड स्विंग होना, क्रैम्स और इरिटेशन होना। मासिक धर्म जरूरी है लेकिन हर महीने होने वाली यह शारीरिक प्रक्रिया उस समय समस्या बन जाती है, जब महिला को किसी खास कार्यक्रम में शामिल होना होता है। भारत में आज भी कई घरों में मासिक धर्म के दौरान पूजा में शामिल नहीं हुआ जाता। ऐसे में गलत समय पर पीरियड्स होने पर महिलाओं को दिक्कत हो सकती है। हालांकि महिलाएं इस परेशानी से बचने के लिए पीरियड्स को कुछ दिन टाल सकती हैं। पीरियड्स को कुछ दिन टालने के लिए महिलाएं दवाओं का उपयोग करती हैं। लेकिन मासिक धर्म को टालने वाली दवाएं कई बार बुरा प्रभाव छोड़ देते हैं। इनके सेवन से हार्मोन असंतुलन का जोखिम बढ़ता है। अगर बिना किसी दवा या साइड इफेक्ट्स के पीरियड्स को कुछ दिन टालना है तो कुछ आसान देसी नुस्खे अपना सकती हैं।

Today Health Tips How to Delay Periods Date Naturally Without Pills Read More in Hindi
मसालेदार खाना - फोटो : iStock

पीरियड्स टालने के नुस्खे

मसालेदार खाना

अक्सर पीरियड्स के दौरान किशोरियों को लाल मिर्च, तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज की नसीहत दी जाती है। लेकिन अगर आपको पीरियड्स को कुछ दिन के लिए टालना है तो मिर्च, काली मिर्च, लहसुन जैसी चीजों का सेवन न करें। मसालेदार खाना खून के संचार को बढ़ाता है, जिससे पीरियड्स की संभावना बढ़ जाती है। विशेषज्ञ के मुताबिक, मसालेदार खाना शरीर को गर्म करता है और रक्त प्रवाह को तेज करता है। इसलिए इसका सेवन पीरियड्स होने से पहले कम कर दें ताकि मासिक धर्म को कुछ दिन टाला जा सके।

Today Health Tips How to Delay Periods Date Naturally Without Pills Read More in Hindi
नींबू - फोटो : iStock

नींबू

खट्टे फल विटामिन सी की कमी को पूरा करते हैं। पीरियड्स को टालने के लिए आप नींबू का सेवन कर सकती हैं। नींबू रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने या रोकने में मदद करता है। मासिक धर्म संबंधित जटिलताओं को भी नींबू कम कर सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में दो या तीन चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। पीरियड्स कुछ दिन देरी से हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips How to Delay Periods Date Naturally Without Pills Read More in Hindi
एप्पल साइडर विनेगर - फोटो : istock

एप्पल साइडर विनेगर

मासिक धर्म में देरी के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर को एक प्रभावी देसी उपाय के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक गिलास पानी में तीन चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर एक सप्ताह तक दिन में तीन बार पीने से ब्लड फ्लो कम होता है और मासिक धर्म एक हफ्ते तक लेट हो सकता है।

विज्ञापन
Today Health Tips How to Delay Periods Date Naturally Without Pills Read More in Hindi
अजवाइन - फोटो : pixabay

अजवाइन

अजवाइन के पत्ते में कई पोषक तत्व और विटामिन बी 12, विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। मासिक धर्म को कुछ दिन तक टालने के लिए अजवाइन के पत्ते को पानी में उबालकर ठंडा होने के बाद रोजाना दो बार पीएं। यह शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में भी मदद करता है और पीरियड्स में देरी कर सकता है।

-----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed