फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टमाटर के नियमित सेवन से बढ़ती है आंखों की रोशनी, 5 तरह के कैंसर से रख सकता है सुरक्षित

Mon, 21 Oct 2019 06:58 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 21 Oct 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
tomato reduces risk of cancer and health benefits of tomato
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

अच्छी सेहत के लिए हम नियमित रूप से फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। हर फल और सब्जियों के अपने -अपने विशेष फायदे होते हैं। किसी के सेवन से इम्यून सिस्टम दूरुस्त होता है तो किसी से आंखों की रोशनी बढ़ती है, कोई पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है तो कोई दिल को सुरक्षित रखता है। इन्हीं फल और सब्जियों में से एक सब्जी है टमाटर जो एक या दो नहीं कुल पांच तरह के कैंसर से हमें सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा भी टमाटर के कई सारे फायदे हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में विस्तार से...

tomato reduces risk of cancer and health benefits of tomato
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आंखो की रोशनी के लिए
आखों की रोशनी के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद है। बता दें कि टमाटर में विटमिन ए पाया जाता हो जो आंखों से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। टमाटर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को रोकता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

tomato reduces risk of cancer and health benefits of tomato
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल के स्वास्थ्य के लिए
आजकल दिल की बीमारी होना एक आम बात हो गया है। डायबिटीज के मरीजों को तो इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों पर हुए एक अध्यन के मुताबिक 30 दिन तक टमाटर का सेवन करने से इन मरीजों के खून में लिपिड पेरॉक्सिडेशन में कमी पायी गई जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tomato reduces risk of cancer and health benefits of tomato
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कैसंर से सुरक्षा
टमाटर लंग कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर, हड्डियों का कैंसर, ओवेरियन कैंसर और पेट के कैंसर से सुरक्षा दे सकता है। दरअसल, टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन एक पावरफुल ऐंटि-कैंसर है। लाइकोपीन के हाई इन्टेक कैंसर से सुरक्षा दे सकता है।

विज्ञापन
tomato reduces risk of cancer and health benefits of tomato

पाचन-तंत्र में मददगार
अनियमित खान-पान की वजह से बहुत से लोग हैं जो पाचन तंत्र की समस्याओं से जुझते हैं। ऐसे लोगों के लिए टमाटर का सेवन करना बहुत लाभकारी हो सकता है। फाइबर से परिपूर्ण टमाटर कब्ज से छुटकारा दिलाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed