फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा घटाना है तो फौरन छोड़ दें दूध वाली चाय, पिएं ये 3 तरह की चाय फिर देखिए फर्क

Sun, 20 Oct 2019 04:33 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 20 Oct 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Here are some weight loss tips that are evidence-based
Weight Loss

आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने खानपान में बदलाव करें। बाहर का खाना छोड़ दें और जंक फूड को हाथ भी न लगाएं। इसके अलावा ज्यादा तली चीजों से भी दूरी बना लें। रेहड़ी-पटरी पर खाना बिल्कुल भी न खाएं। ज्यादा फैट वाले खाने को भी त्याग दें। अपनी डाइट में तरल पदार्थ ज्यादा शामिल करें लेकिन दूध वाली चाय से दूरी बना लें। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जो मोटापा कम करने में सहयोगी हैं।

Here are some weight loss tips that are evidence-based
दालचीनी
दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। दालचीनी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटीबायोटिक गुण होते हैं। आप शहद के साथ दालचीनी की चाय ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे। दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप गर्म पानी और एक  चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है। इन चीजों को आपस में मिला लें। और जब आप सोने जा रहे हो उससे आधे घंटे पहले इसे पी लें।

 
Here are some weight loss tips that are evidence-based
वजन कम करना
मेथी दाने को पीसकर पानी के साथ लेने से 
आप अगर मोटापा घटाना चाहते हैं तो मेथी के दाने को पानी के साथ ले सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मेथी दाने को पानी के साथ भिगोकर पीने से मोटापा घटता है। मेथी से शरीर में गर्मी पैदा होती है और फैट बर्न होता है। मेथी दाने में एंटीएसिड होता है जो पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करता है। आप सोने से आधे या एक घंटे पहले पानी में पिसे हुए मैथी के दानों को भिगोकर पी सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Here are some weight loss tips that are evidence-based
Chamomile Tea
कैमोमाइल चाय
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैमोमाइल की चाय पिएं। कैमोमाइल हर्ब है जो कि औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें केल्शियम और पौटेशियम मौजूद होता है। आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल मिलाएं और सोने से आधे घंटे पहले उसे पी लें। इससे आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही में आपका मोटापा भी घटेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed