फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cerebral Aneurysm: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, जानिए इसके लक्षण और बचाव के बारे में विस्तार से

Fri, 13 May 2022 04:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 13 May 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
China President Xi Jinping Suffering From Cerebral Aneurysm Know Its Symptoms Causes and Prevention in Hindi
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : Twitter

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मीडिया में चीन एक बार फिर से चर्चा में है। ताजा मामला चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक बीमारी को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति सेरेब्रल एन्यूरिज्म नामक मस्तिष्क से संबंधित एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इस गंभीर रोग के चलते पिछले साल के अंत में उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। लंबे समय से शी जिनपिंग के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। कई अवसरों पर चीनी राष्ट्रपति की बोलचाल और बॉडीलैंग्वेज में परिवर्तन के आधार पर कयास लगाए जा रहे थे कि वह किसी गंभीर रोग के शिकार है, जिसके लेकर हालिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट किया गया है। 



एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेरेब्रल एन्यूरिज्म के उपचार के लिए चीनी राष्ट्रपति, सर्जरी के बजाय पारंपरिक चीनी दवाओं का सेवन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेरेब्रल एन्यूरिज्म की समस्या किसी को भी हो सकती है, ऐसे में इस बारे में सभी लोगों को जानकारी होना आवश्यक है। आइए आगे मस्तिष्क की इस गंभीर बीमारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

China President Xi Jinping Suffering From Cerebral Aneurysm Know Its Symptoms Causes and Prevention in Hindi
ब्रेन एन्यूरिज्म के बारे में जानिए - फोटो : istock

सेरेब्रल एन्यूरिज्म क्या है?

सेरेब्रल एन्यूरिज्म को ब्रेन एन्यूरिज्म के नाम से भी जाना जाता है। जॉन हॉप्किंस की रिपोर्ट के मुताबिक मस्तिष्क की रक्त वाहिका में एक उभार नुमा बन जाने और उसमें रक्त भरने की स्थिति को सेरेब्रल एन्यूरिज्म के रूप में जाना जाता है। इसमें धमनियां काफी पतली हो जाती हैं जिससे उनके फटने का डर रहता है। वैसे तो कई लोगों में जब तक यह समस्या बढ़ न जाए तब तक इसके कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं। हालांकि कुछ लोगों में इसके कारण गंभीर सिरदर्द या स्ट्रोक की दिक्कत भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को मस्तिष्क से संबंधित लक्षणों को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए।

China President Xi Jinping Suffering From Cerebral Aneurysm Know Its Symptoms Causes and Prevention in Hindi
गंभीर सिरदर्द की समस्या - फोटो : iStock

सेरेब्रल एन्यूरिज्म के लक्षणों के बारे में जानिए

सेरेब्रल एन्यूरिज्म की गंभीर स्थितियों में रक्तस्राव की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में अचानक गंभीर सिरदर्द होने लगता है। इसके अलावा इस स्थिति में मतली और उल्टी, गर्दन में अकड़न धुंधला दिखाई देने, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, दौरा पड़ने, होश खो देने या भ्रम का भी अनुभव हो सकता है।

कुछ मामलों में एन्यूरिज्म में थोड़ी मात्रा में रक्त का रिसाव भी हो जाता है, जिसके कारण सिर में तेज दर्द हो सकता है। इन लक्षणों को गंभीरता से लिए जाने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
China President Xi Jinping Suffering From Cerebral Aneurysm Know Its Symptoms Causes and Prevention in Hindi
ब्रेन एन्यूरिज्म के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

सेरेब्रल एन्यूरिज्म क्यों होता है?

जॉन हॉप्किंस की रिपोर्ट में विशेषज्ञ कहते हैं, यह स्पष्ट नहीं है कि सेरेब्रल एन्यूरिज्म क्यों विकसित होता है, हालांकि शोधकर्ताओं का मानना है सामान्य जीवन के कुछ कारक इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। इस बारे में सभी लोगों को लगातार सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

  • धूम्रपान
  • रक्त का संक्रमण।
  • उच्च रक्तचाप की समस्या।
  • ड्रग्स का सेवन।
  • मस्तिष्क में चोट (दुर्घटनाओं के कारण)।
  • एथेरोस्क्लेरोसिस (रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर फैटी बिल्डअप)।
विज्ञापन
China President Xi Jinping Suffering From Cerebral Aneurysm Know Its Symptoms Causes and Prevention in Hindi
ब्रेन एन्यूरिज्म का इलाज

सेरेब्रल एन्यूरिज्म का क्या इलाज है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सेरेब्रल एन्यूरिज्म की गंभीरता के आधार पर इसका उपचार किया जाता है। सामान्यतौर पर इस स्थिति में निदान के बाद रक्त वाहिकाओं में बने उभार को हटाने और रक्त संचार को फिर से सुचारू करने के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार कुछ दवाइयों और थेरपी को भी प्रयोग में लाया जाता है। इस समस्या को अनुपचारित छोड़ना जानलेवा भी हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed