फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: दिवाली के मौके पर करें इन लो कैलोरी मिठाइयों का सेवन, सभी के लिए हैं सेहतमंद

Wed, 19 Oct 2022 11:03 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Oct 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Low Calories Sweet Benefits On Diwali Festival Read More Details in Hindi
दिवाली में करें लो कैलोरी मिठाइयों का सेवन - फोटो : istock

Low Calories Sweets Benefits: त्योहारों में तरह तरह के पकवान खाने को मिलते हैं। कोई भी पर्व हो, मिठाइयां और पकवान के बिना अधूरा है। दीपावली के मौके पर भी बहुत सारी मिठाइयां और पकवान घर में बनते हैं। हालांकि परिवार में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो मिठाइयों का सेवन उनके लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। डायबिटीज के मरीज को त्योहार के समय अपना मन मारना पड़ता है। त्योहार के समय सेहत पर उन्हें अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, डायबिटीज रोगियों को उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। लो कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों या मिठाइयों का सेवन दिवाली में डायबिटीज मरीजों के साथ ही सभी के लिए फायदेमंद है। त्योहार के मौके पर हर किसी को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा उन चीजों का सेवन करें जो लो-कैलोरी वाली हों और उनमें फाइबर, प्रोटीन और अन्य विटामिन प्राप्त किए जा सकें। चलिए जानते है लो  कैलोरी वाली मिठाइयों के बारे में, जिसका दिवाली के मौके पर हर कोई सेवन कर सकता है और सेहतमंद रह सकता है।

Today Health Tips Low Calories Sweet Benefits On Diwali Festival Read More Details in Hindi
अंजीर बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

अंजीर या खजूर की बर्फी

दिवाली के पर्व में मिठाइयों का सेवन सेहत को ध्यान में रखकर करना चाहिए। इसके लिए आप लो कैलोरी मिठाइयों को शामिल कर सकते हैं। अंजीर और खजूर से बनी मिठाइयां डायबिटीज रोगियों समेत सभी के लिए फायदेमंद हैं। अंजीर और खजूर दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से कम होता है। इनसे बनी बर्फी सेहत के लिहाज से असरदार है।

Today Health Tips Low Calories Sweet Benefits On Diwali Festival Read More Details in Hindi
बेसन के लड्डू - फोटो : istock

बेसन के लड्डू

दीपावली की पूजा में बेसन के लड्डू का भोग लगाते हैं, हालांकि डायबिटीज की शिकायत होने या शुगर बढ़ने से बचाव के लिए लोग बेसन के लड्डू के सेवन से बचना चाहते हैं। बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 होता है इसलिए दिवाली में बेसन के लड्डू का सेवन सभी लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। डायबिटीज के मरीज नियत मात्रा में ही बेसन के लड्डू का सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Low Calories Sweet Benefits On Diwali Festival Read More Details in Hindi
लो कैलोरी मिठाइयां - फोटो : social media

मूंग दाल का हलवा

मूंग की दाल सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। दीपावली पर अगर लो कैलोरी मिठाई का सेवन करना चाहते हैं तो मूंग की दाल का बना हलवा खा सकते हैं। मूंग की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 38 होता है। ध्यान रखें कि मूंग दाल हलवे में चीनी की मात्रा कम हो।

विज्ञापन
Today Health Tips Low Calories Sweet Benefits On Diwali Festival Read More Details in Hindi
लो कैलोरी मिठाइयां - फोटो : Istock

नारियल के लड्डू

सेहतमंद रहने और त्योहार में मिठाइयों का सेवन बेफ्रिक होकर करने के लिए नारियल का लड्डू बेहतर विकल्प है। नारियल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 42 होता है। डायबिटीज के मरीजों समेत सभी के लिए नारियल फायदेमंद है। कम चीनी की मात्रा को मिलाते हुए नारियल के लड्डू या बर्फी बना सकते हैं।
-----------

नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी मिठाई को खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed