फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी खबर: कोविड-19 रोगियों को गंभीर जटिलताओं से बचाएगी यह दवा, डीसीजीआई ने दी मंजूरी

Mon, 06 Sep 2021 03:48 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 06 Sep 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Tocilizumab get approval from DCGI for COVID-19 treatment in india
कोविड-19 की दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

देश में कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए सरकार बचाव के उपायों पर जोर दे रही है। देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ा दी गई है, जिससे संक्रमण के खतरे से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित किया जा सके। कोरोना से मुकाबले की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविड-19 के इलाज के लिए 'टोसिलिजुमैब' दवा के जेनरिक संस्करण के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है। इसका उपयोग कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती वयस्कों के लिए किया जा सकेगा। दवा निर्माता कंपनी हेटेरो ड्रग्स ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है।


कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कोरोना के इलाज में यह दवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अस्पताल में भर्ती जिन रोगियों को कॉर्टिकोस्टेरॉइड या ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है या जिन रोगियों को एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) की आवश्यकता है, ऐसे रोगियों को यह दवा दी जा सकेगी। कोरोना की गंभीरता को कम करने में इसे कारगर माना जा रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में इस दवा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tocilizumab get approval from DCGI for COVID-19 treatment in india
कोरोना की दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

देश में ही होगा दवा का निर्माण
हेटेरो ग्रुप के अध्यक्ष डॉ बी पार्थ सारधी रेड्डी ने दवा के आपातकालीन उपयोग को मिली मंजूरी को लेकर खुशी जताते हुए कहा है कि यह दवा कोरोना के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दवा के वितरण को सुनिश्चित कराने के लिए हम सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। दुनिया के तमाम देशों से इस दवा के कमी की खबरें सामने आती रही हैं। हैदराबाद के जडचेरला स्थित हेटेरो की बायोलॉजिक्स शाखा 'हेटेरो बायोफार्मा' में इस दवा का निर्माण किया जाएगा। इस महीने के आखिर तक दवा के उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tocilizumab get approval from DCGI for COVID-19 treatment in india
अर्थराइटिस में इस्तेमाल होती रही है यह दवा - फोटो : पिक्साबे
गठिया रोगियों को दी जाती रही है यह दवा
कोविड-19 के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए जिस टोसिलिजुमैब दवा को मंजूरी दी गई है उसे अब तक रूमेटाइड अर्थराइटिस के रोगियों के उपचार में प्रयोग में लाया जाता रहा है। अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने इसे कोविड-19 में भी फायदेमंद साबित होने का दावा किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि इस दवा से अस्पताल में भर्ती रोगियों में कोरोना संक्रमण की गंभीरता और उससे होने वाली मौत के खतरे को कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दवा रोगियों को वेंटिलेटर पर जाने से भी बचा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tocilizumab get approval from DCGI for COVID-19 treatment in india
रोगियों को गंभीर खतरे से मिलेगी सुरक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोविड-19 में साबित हो सकती है फायदेमंद
हेटेरो कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह दवा टोसिरा ब्रांड के तहत सितंबर के अंत तक उपलब्ध कराई जा सकती है। कंपनी की ओर से फिलहाल दवा की कीमतों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। यह दवा किस रूप में उपलब्ध होगी, इस बारे में भी कंपनी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। फिलहाल कोविड-19 के इलाज की दशा में इस दवा को मिली मंजूरी को बड़ा कदम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Tocilizumab get approval from DCGI for COVID-19 treatment in india
कोरोना की स्वदेशी दवा 2DG - फोटो : ANI
कोविड-19 की दवा '2डीजी'
इससे पहले भारत में कोरोना रोगियों के लिए रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार की गई दवा '2डीजी' को भी मंजूरी मिल चुकी है। इस  दवा को इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) ने हैदराबाद के डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी के साथ मिलकर तैयार किया है। पाउडर के रूप में उपलब्ध इस दवा कोरोना के गंभीर रोगियों के उपचार में बेहद फायदेमंद बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का दावा है कि यह दवा रोगियों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के साथ गंभीर संक्रमण से बचाने में कारगर साबित हो सकती है।

------
नोट: यह लेख न्यूज एंजसी एएनआई से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें तथा किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed