फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपको है कुत्ते और बिल्ली से एलर्जी, तो इन तरीकों से रखें अपना ध्यान

Wed, 06 Oct 2021 12:51 PM IST
Swati sharma स्वाति शैवाल
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Tips To Prevent Dog Cat Allergy Symptoms and Treatment
पेट्स - फोटो : Istock

जानवरों को अपने परिवार का हिस्सा बनाना प्रकृति के चक्र को सलामत रखने की एक कड़ी है। हालांकि घर में किसी जानवर को रखने को लेकर लोगों के अपने अपने मत हो सकते हैं लेकिन आमतौर पर लोगों को डॉग्स और कैट्स जैसे पेट्स पसन्द आते हैं। भारत में भी इनको लेकर क्रेज बढ़ा है। हालांकि ये दोनों ही पेट्स लम्बे समय से मनुष्य के आस-पास रहते हैं इसलिए इन्हें घर का हैबिटैट अडॉप्ट करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आती और ये वाकई घर के सदस्य की तरह ही रहते हैं।  डॉग्स के बारे में तो कहा भी जाता है कि वह मनुष्य का वफादार साथी है। कई ऐसी स्थितियों में जहां कोई व्यक्ति अकेला रहता है या बीमारी की हालत में है या उसे किसी प्रकार के असिस्टेंट की जरूरत है, ऐसी जगह ट्रेंड (विशेष प्रशिक्षण प्राप्त) डॉग्स को रखना बहुत लाभदायक हो सकता है। लेकिन पेट्स को रखना भी अपने आप में एक कठिन काम है। ठीक जैसे छोटे बच्चों को केयर की जरूरत होती है वैसे ही पेट्स की भी देखभाल करनी होती है। इसके अलावा कई लोगों में पेट्स की एलर्जी भी होती है, जिसपर यदि ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर भी बन सकती है। इसलिए इस एलर्जी को जानना और समझना जरूरी है।

Tips To Prevent Dog Cat Allergy Symptoms and Treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है पेट्स की एलर्जी ?

डॉग्स या कैट्स से होने वाली एलर्जी दो तरह की हो सकती है। पहली जिसमें व्यक्ति को किसी विशेष ब्रीड से एलर्जी की अधिक आशंका हो और दूसरी जिसमें किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार के पेट से एलर्जी हो सकती हो। असल में यहाँ सारा मामला आपके इम्यून सिस्टम से जुड़ा होता है। आमतौर पर हमारे इम्यून सिस्टम का काम होता है किसी भी फॉरेन बॉडी (घातक बाहरी तत्व) के शरीर तक पहुंचने के बाद उसे ढूंढकर उससे लड़ना और उसे हराना। इनमें बैक्टीरिया और वायरस जैसे घातक हमलावर शामिल हैं। जिन लोगों में पेट्स से एलर्जी होती है उनका इम्यून सिस्टम ओवर सेंसेटिव यानी अति संवेदनशील होता है। यह जानवरों के यूरीन (मूत्र), लार या स्किन की डेड सेल्स में मौजूद साधारण प्रोटीन के विरुद्ध भी प्रतिक्रिया दे सकता है और इसके लक्षण सामने आने लगते हैं।

स्थिति इसलिए भी मुश्किल हो जाती है क्योंकि एलर्जी पैदा करने वाले ये पेट एलर्जेंस घर में कई जगहों पर चिपके रह सकते हैं। जैसे फर्नीचर, पर्दे, दीवारों, फर्श, कपड़ों आदि पर लंबे समय तक चिपके रह सकते हैं और इनके सम्पर्क में आने से एलर्जी ट्रिगर हो सकती है। 

Tips To Prevent Dog Cat Allergy Symptoms and Treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैट और डॉग्स एलर्जेंस नाक और आंखों की मेम्ब्रेन पर आकर जम जाते हैं। इसके कारण उस मेम्ब्रेन पर सूजन और खुजली पैदा होने लगती है। इसके कारण आंखों का फूलना, लाल होना, नाक का भर जाना (स्टफी नोज़), खुजली होना, त्वचा का लाल होना आदि जैसे लक्षण सामने आने लगते हैं। अतिसंवेदनशील लोगों में यदि एलर्जी पैदा करने वाले तत्व लंग्स में चले जाएं तो सांस लेने में कठिनाई या खांसी हो सकती है। अस्थमा से ग्रसित लोगों में तकलीफ बहुत गम्भीर भी हो सकती है। इसके अलावा चेहरे-गर्दन आदि पर रैशेज़ भी पनप सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips To Prevent Dog Cat Allergy Symptoms and Treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये उपाय अपनाएं:

-पहली सतर्कता तो यही है कि इस एलर्जी का पता चलने के बाद इसे छुपाएं नहीं, स्पष्ट बताएं। किसी के घर जाएं तो पहले से यह बात बता दें। खासकर भारत में लोग इस बात की गंभीरता को नहीं समझते लेकिन ये एनर्जी गम्भीर रूप भी ले सकती है 

-पेट्स रखने से आप बच सकते हैं लेकिन अगर परिवार में कोई पेट लाना ही हो तो बिना फर या पंखों वाले पेट का चुनाव करें। जैसे फिश। 

-अपने डॉक्टर से ऐसी दवा के बारे में पूछें जो किसी ऐसी सार्वजनिक जगह या मित्र-परिचित के घर जाने पर एलर्जी को नियंत्रण में रख सकें, जहां पेट्स हों। खासतौर पर बच्चों के लिए इस बात को ध्यान में रखें। 

-इन्हेलर या अन्य नियंत्रण करने वाले साधन अपने पास रखें। ताकि समस्या होने पर तुरन्त आप उसका उपयोग कर सकें। 

विज्ञापन
Tips To Prevent Dog Cat Allergy Symptoms and Treatment
allergy - फोटो : Pixabay

- यदि घर में किसी एक व्यक्ति को माइल्ड एलर्जी है तो कोशिश करें कि वह पेट्स के संपर्क में कम से कम आये। बेडरूम, सोफे आदि पर पेट्स को बैठने न दें। 

-एनिमल एलर्जेंस चिपचिपे हो सकते हैं। इसलिए परदों, बेडशीट्स, कुशन कवर्स, कार्पेट, दीवारों आदि को नियमित रूप से साफ करते रहें। 

-यदि दिक्कत ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

-सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर का उपयोग सबसे अच्छा होता है। ये चिपके पदार्थों को भी खींचकर साफ कर देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed