सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस को सर्वाइकल ऑस्टियोआर्थराइटिस और नेक अर्थराइटिस के नाम से भी जाना जाता है। जब सर्वाइकल स्पाइन की नरम हड्डी (उपास्थि) या ऊतक कमजोर पड़ जाते हैं तो ये समस्या होती है। इसके अलावा गर्दन पर दबाव, चोट लगने, गलत तरीके से बैठना या चलना, धूम्रपान, मोटापा आदि भी इसके कारण होते हैं। अगर आप इस समस्या से जूझ रहें हैं तो इन उपायों निजात मिल सकती है।
सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाना हो गया आसान, ये टिप्स करेंगे जादू
गर्म और ठंडी सिकाई
सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस में गर्म और ठंडी सिकाई करने से भी दर्द से आराम मिलता है। गर्म सिकाई से रक्त का प्रवाह संचालित रूप से होता है तो ठंडी सिकाई से सूजन कम होती है। इसके लिए सबसे पहले प्रभावित हिस्से पर दो से तीन मिनट के लिए गर्म सिकाई करें फिर उसे हटाकर एक मिनट के लिए ठंडी सिकाई करें। 15-20 मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराने से आराम मिलता है। अगर गर्दन में जलन या लालिमा है तो गर्म सिकाई करने से बचें।
सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाना हो गया आसान, ये टिप्स करेंगे जादू
कसरत
सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस की समस्या होने पर रोज एक्सरसाइज करने से राहत मिलती है। इसके लिए अपने सिर या कंधों को पहले घड़ी की दिशा में फिर घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाएं। दिन में दस मिनट के लिए दो-तीन बार ऐसा करने से गर्दन का दर्द छूमंतर हो जाएगा। अगर एक्सरसाइज करते समय आपका दर्द ठीक होने की बजाय बढ़ रहा हो तो उसे छोड़ दें और डॉक्टर को दिखाएं।
सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाना हो गया आसान, ये टिप्स करेंगे जादू
सेंधा नमक
सेंधा नमक सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस के लिए कारगर उपाय है। इसके लिए थोड़े से पानी में एक या दो चम्मच सेंधा नमक की मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे दर्द वाली जगह पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। ऐसा रोज करने से इस समस्या में आराम मिलता है। जिन लोगों को किडनी, दिल या डायबिटीज है उन्हें यह उपाय नहीं करना चाहिए।
सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाना हो गया आसान, ये टिप्स करेंगे जादू
लहसुन
लहसुन से गर्दन में होने वाले दर्द से रहात मिलती है। इसके लिए सुबह उठकर खाली पेट पानी के साथ लहसुन की कुछ कच्ची कलियां चबाएं। जब तक दर्द ठीक नहीं हो जाता आप इसे खा सकते हैं।