फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tightness in Chest: छाती में महसूस होता रहता है भारीपन? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Sat, 24 Feb 2024 08:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Feb 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Tightness or heaviness in the chest know its causes and health risk in hindi
छाती में दर्द की समस्या - फोटो : iStock

क्या आपको भी अक्सर छाती में दर्द और भारीपन महसूस होता रहता है? अगर हां तो इसे अनदेखा न करें, कुछ स्थितियों में ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी हो सकती है। सीने में जकड़न या भारीपन के कई वजह हैं, ये शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की दिक्कतों के कारण हो सकती है। इतना ही नहीं दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में भी छाती में दर्द देखा जाता रहा है, यही कारण है कि समय रहते इस समस्या को लेकर डॉक्टर की सलाह लेना आपको गंभीर स्थितियों से बचाने में मददगार हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ लोगों को अक्सर रात में सोते समय ये दिक्कत देखी जाती रही है। आइए जानते हैं कि ये दिक्कत क्यों होती है और किन स्थितियों में आपको विशेष सावधान हो जाना चाहिए?

Tightness or heaviness in the chest know its causes and health risk in hindi
सांस न आने की समस्या - फोटो : Pixels

पेरीकार्डिटिस की समस्या

छाती में होने वाले दर्द और असहजता का एक कारण पेरीकार्डिटिस की भी समस्या हो सकती है। पेरिकार्डिटिस, हृदय की दिक्कत है जिसके कारण सीने में दर्द और भारीपन बना रहता है।  पेरीकार्डियम हृदय के आसपास के ऊतकों की परतों को कहा जाता है। पेरीकार्डिटिस तब हो सकता है जब पेरीकार्डियम में संक्रमण या फिर इसमें सूजन हो जाता है। संक्रमण की स्थिति का अगर उपचार न किया जाए तो यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

Tightness or heaviness in the chest know its causes and health risk in hindi
मांसपेशियों में दर्द की समस्या - फोटो : Pixabay

मांसपेशियों में तनाव

सीने में दर्द इंटरकोस्टल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी हो सकता है, पसलियों में खिंचाव आने से इस तरह की समस्याओं का खतरा और अधिक हो सकता है। इंटरकोस्टल मांसपेशियों पर दबाव पड़ने से पसलियों पर जोर पड़ सकता है और छाती में भारीपन महसूस हो सकता है।

दर्द निवारक दवाओं और आराम करने से इस समस्या में आराम पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tightness or heaviness in the chest know its causes and health risk in hindi
सीने में जकड़न - फोटो : Pixabay

पाचन विकारों की समस्या

छाती में होने वाली जकड़न की समस्या, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) के कारण भी हो सकती है। ये  एक पाचन विकार है जिसके कारण छाती में दबाव और सीने में दर्द की समस्या भी देखी जाती रही है। जीईआरडी तब होता है जब पेट का एसिड वापस ग्रासनली की ओर आ जाता है। सीने में दर्द के साथ-साथ आपको अत्यधिक लार आने, भोजन निगलते समय दर्द होने या गले में खराश की समस्या भी हो सकती है। जीईआरडी का समय रहते उपचार किया जाना आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
Tightness or heaviness in the chest know its causes and health risk in hindi
मानसिक विकारों का जोखिम - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य की दिक्कत

छाती में दर्द और जकड़न की दिक्कत शारीरिक समस्याओं के साथ कुछ स्थितियों में मानसिक विकारों के कारण होने वाली समस्या भी है। स्ट्रेस और एंग्जाइटी की स्थिति में भी छाती में दिक्कत महसूस हो सकती है। चिंता विकार मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसके कारण आप आशंकित और तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। ये छाती में दर्द और जकड़न की समस्या के साथ मांसपेशियों में तनाव, पसीना आने, कंपन, दिल की धड़कन तेज होने, चक्कर और मितली की दिक्कत हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य विकारों का समय पर उपचार किया जाना जरूरी होता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed