फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Reinfection: कोरोना से उबरने के इतने दिन तक हो सकता है दोबारा संक्रमण, आईसीएमआर ने तय की समय-सीमा

Wed, 14 Oct 2020 10:33 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 14 Oct 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
three case found of Coronavirus reinfection possible in hundred days, ICMR decide upon a cutoff of 100 days for reinfection of COVID19
Coronavirus Reinfection - फोटो : iStock

कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया के 210 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। संक्रमण के नए मामले तो बढ़ ही रहे हैं, लेकिन लोग इससे उबर भी रहे हैं। भारत में भी पहले से उपलब्ध और नई दवाओं के जरिए लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन दोबारा संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ाई है। कोरोना से एक बार ठीक हो जाने के बाद लोग फिर से कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। देश में भी ऐसे तीन नए मामले सामने आए हैं। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि दोबारा संक्रमित होने की समय सीमा 100 दिन तय की गई है। 

three case found of Coronavirus reinfection possible in hundred days, ICMR decide upon a cutoff of 100 days for reinfection of COVID19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमण के तीन मामले मिले हैं। इनमें से दो केस मुंबई और अहमदाबाद में एक केस सामने आया है। कोरोना से ठीक होने के 100 दिन तक दोबारा संक्रमण हो सकता है। कई अध्ययनों में भी यह सामने आया है कि एक बार संक्रमित होने वाले व्यक्ति के शरीर में आमतौर पर चार महीने तक एंटीबॉडीज मौजूद रहती है।

three case found of Coronavirus reinfection possible in hundred days, ICMR decide upon a cutoff of 100 days for reinfection of COVID19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डीजी भार्गव ने कहा कि दोबारा संक्रमण का मामला पहली बार हांगकांग में सामने आया था। उन्होंने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से हमें कुछ डाटा मिला है, जिसमें दुनियाभर में दोबारा संक्रमण के दो दर्जन मामलों की चर्चा है। दोबारा संक्रमित होने वाले लोगों से टेलीफोन पर बात कर कुछ और डाटा एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
three case found of Coronavirus reinfection possible in hundred days, ICMR decide upon a cutoff of 100 days for reinfection of COVID19
Coronavirus - फोटो : Pixabay

भार्गव ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अबतक यह नहीं बताया कि कोई व्यक्ति 90 दिन, 100 दिन या 120 दिन बाद दोबारा संक्रमित हो सकता है। लेकिन सरकार ने इसकी समय सीमा 100 दिन तय कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी मरीज के ठीक होने के 100 दिन तक दोबारा संक्रमित होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
three case found of Coronavirus reinfection possible in hundred days, ICMR decide upon a cutoff of 100 days for reinfection of COVID19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मालूम हो कि देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही हैस, जबकि इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बहुत कम हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सितंबर के दूसरे हफ्ते में औसत दैनिक नए मामलों की संख्या 92 हजार के आसपास थी, जबकि अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में यह घटकर करीब 70 हजार पर आ गई है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed