फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

272 किलो की महिला का अनोखा एक्सरसाइज वीडियो वायरल, 5 करोड़ लोगों ने देखा, एक्सपर्ट्स ने भी जोड़े हाथ

Mon, 11 Feb 2019 03:53 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 11 Feb 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
This 600-Pound Woman's Workout Video viral Inspiring Millions People
viral video

सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला का एक्सरसाइज करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसका वजन 600 पाउंड यानी 272 किलो से ज्यादा है। इस वीडियो को 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर अच्छे-अच्छे फिटनेस एक्सपर्ट ने भी हाथ जोड़ लिए हैं। वीडियो में महिला तरह-तरह के एक्सरसाइज करते हुए दिख रही हैं। आइए जानते हैं किसका है यह वीडियो और क्या है इसकी कहानी


 

This 600-Pound Woman's Workout Video viral Inspiring Millions People
viral video
यह वीडियो लेनथ्रा रीड का है। वो मेरिडियन की रहने वाली हैं। उनका वजन पिछले दो सालों से 272 किलो से कम नहीं हो रहा था। ऐसे में उन्होंने एक्सरसाइज स्टार्ट की और दो ही महीने में अपना वजन 13 किलो से ज्यादा कम किया। लेनथ्रा रीड ने अपनी मेहनत की बदलौत न सिर्फ अपना वजन कम किया है बल्कि उनको दुनियाभर से लोगों का प्यार भी मिल रहा है। उनके वीडियो को 3 लाख 84 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।
This 600-Pound Woman's Workout Video viral Inspiring Millions People
viral video
रीड के वीडियो को 5.2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। लेनथ्रा रीड ने अपने ट्रेनर फ्रैंक हार्बिन की मदद से अपना वजन कम किया। रीड कहती हैं कि जब उनको महसूस हुआ कि बढ़ते वजन की वजह से न सिर्फ उनको चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है बल्कि उनको सांस लेने में भी असहज महसूस हो रही है। ऐसे में उन्होंने एक्सरसाइज का रास्ता चुना। अगली स्लाइड में देखिए रीड का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
This 600-Pound Woman's Workout Video viral Inspiring Millions People
viral video

लेनथ्रा रीड  कहती हैं कि उनको वजन कम करने की प्रेरणा अपनी बच्ची से मिली। वो कहती हैं कि उन्होंने अपना वजन अपनी बेटी के लिए कम किया है, ताकि उसके चेहरे पर मुस्कान खिल सके। रीड कहती हैं कि जब से उन्होंने वजन कम किया है वो पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से सांस ले पा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed