फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना खाने के तुरंत बाद कर रहे हैं ये काम तो आज ही छोड़ें, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

Sat, 02 Nov 2019 05:25 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Sat, 02 Nov 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
things you should never do after eating lunch and dinner
लंच - फोटो : SELF

बदलती लाइफ स्टाइल ने सबसे ज्यादा किसी चीज को अस्त-व्यस्त किया है तो वह है हमारा खान-पान। ना ठीक से रात का खाना है ना दिन का। यदि समय मिल भी गया तो क्या खाया इसका मसला नहीं है बल्कि किस तरह खाया उसकी चिंता ज्यादा है। खड़े रहकर, चलते-चलते, भागते-दौड़ते यहां तक की कई लोग लेटे-लेटे फोन पर बतियाते और टीवी देखते ही लंच और डिनर कर डालते हैं।



जाहिर है क्या खा रहे हैं वह तो  परेशानी का सबब है ही बल्कि किस तरह और किस समय खा रहे हैं वह ज्यादा खतरनाक है। यही नहीं सबसे बड़ी चिंता यह है कि टाइम पर और सही खाना खा भी लिया तो कई लोग ऐसे होते हैं जो खाना खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो गंभीर और जानलेवा बीमारियों को सीधा-सीधा निमंत्रण हैं। जानिए क्या आप भी ये गलती तो नहीं कर रहे खाना खाने के तुरंत बाद? 

things you should never do after eating lunch and dinner
lunch box

तुरंत बाद न खाएं फल
खाना खाने के तुरंत बाद यदि आप फल या फलों का ज्यूस पी रहे हैं तो इस आदत को बदल डालिए। इस बात का ध्यान रखें कि फल फाइबर है और यह आंतों की सफाई के साथ-साथ आंतों के लिक्विड फ्लो को बढ़ाता है। इससे शौच अच्छा होता है, लेकिन यह खाने के पहले खाने की चीज है बाद में नहीं। इसके अतिरिक्त इससे ना तो पोषण मिलता है ना एनर्जी। यदि आप लगातार खाना खाने के बाद फल खा रहे हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है। 

things you should never do after eating lunch and dinner
men bath

तुरंत नहाने न जाएं
खाना खाने के बाद यदि आप नहा रहे हैं तो इससे बचें। रात और दिन दोनों का खाना खाने के पहले नहाने का आदत ठीक है लेकिन बाद में ये खतरनाक हो सकता है। दरअसल, खाना खाने के बाद ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। खास बात यह है कि पेट के हिस्से पर रक्त प्रवाह का सीधा असर होता है और इसका सीधा असर पाचन क्रिया पर होता है और वह मंद पड़ जाती है। जाहिर है पचन ठीक से नहीं होने पर कब्जियत, गैस और लिवर संबंधी अन्य समस्या होती है और आगे चलकर इससे पेट का कैंसर तक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
things you should never do after eating lunch and dinner
tea - फोटो : pixa

तुरंत चाय है सबसे ज्यादा खतरनाक 
चाय और कॉफी पीना जरूरत कम और फैशन ज्यादा हो गया है। ऊपर से खाना खाने के बाद चाय पीना तो कुछ लोगों के लिए ज्यादा फैशनेबल काम है। दरअसल, लंच और डिनर के बाद यदि आप तुरंत चाय पीते हैं तो इस आदत को आज ही बदल डालिए क्योंकि चाय गर्म होती है और खाने के तुरंत बाद पेट में जाकर पाचन क्रिया पर सीधा असर डालती है। जहां पाचन क्रिया मंद होती है तो इससे पेट फूलना, गैस होना, कब्जियत जैसी बीमारी होती है और ये लंबे समय तक चलती है। फिर आप इसे हटाने के लिए दवाइयां खाते हैं और उसका तीसरा असर पेट पर होता है। इस गंदी आदत का सीधा शिकार लिवर होता है। कई बार गैस बनने की समस्या इतनी घातक हो जाती है कि हार्ट अटैक तक हो सकता है। ्र

विज्ञापन
things you should never do after eating lunch and dinner
Smoking

सिगरेट से करें परहेज दस गुना ज्यादा खतरनाक 
सिगरेट पीना तो वैसे भी खतरनाक है और यदि आप लंच या डिनर के तुरंत बाद यदि आप सिगरेट पी रहे हैं तो पाचन क्रिया तो मंद पड़ ही रही है बल्कि पूरे शरीर की चपाचय क्रिया पर असर पड़ रहा है। यही नहीं यह गैस और शरीर के तापमान को भी बढ़ाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed