फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये छोटी बातें बनती हैं बड़े झगड़े की वजह, बढ़ सकती हैं आपके रिश्ते में दूरियां

Tue, 15 Sep 2020 03:48 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 15 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
These small things become the reason for big fights in the relationship
relationship - फोटो : pixabay

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और आपसी समझ पर टिका होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ नोंक-झोंक भी होती है। जब दो लोगों के बीच रिश्ता होता है तो कुछ बातों को लेकर झगड़ा होना भी स्वाभाविक है। लेकिन इन झगड़ो को एक सीमा तक ही रखना चाहिए। रिश्ते में कुछ ऐसी बातें होती हैं जो बड़े झगड़े का रुप ले लेती हैं। जिससे आपके और पार्टनर के बीच तनाव बढ़ सकता है। इसलिए कुछ बातों के ध्यान मे रखना जरुरी होता है। तो चलिए जानते हैं कि एक  रिश्ते को मजबूत रखने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना जरुरी होता है।  

These small things become the reason for big fights in the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको अपने पार्टनर की किसी बात से परेशानी है या आपको वह बात पसंद नहीं आ रही है तो शांति के साथ अपनी बात को समझाने की कोशिश करें। अपनी बात को जबरदस्ती सही साबित करने के लिए बहस न करें। उनका तर्क भी सुनें, क्योंकि किसी भी बात को लेकर बहस करना आपके झगड़े को बड़ा सकता है। इसलिए कभी भी गुस्से में आकर बहस न करें।

These small things become the reason for big fights in the relationship
relationship - फोटो : Pixabay

माना कि पार्टनर की हर बात जानने का हक होता है, लेकिन जरुरी नहीं है कि आप हर बात पर पार्टनर से सवाल करें। ये उनको बुरा लग सकता है इससे उन्हें लगेगा कि आपको उनके ऊपर विश्वास नहीं है। शादी या प्यार का रिश्ता विश्वास की डोर से बंधा होता है। इसलिए बेवजह का शक न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These small things become the reason for big fights in the relationship
relationship - फोटो : pixa

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए झूठे वादे करते हैं लेकिन जब वे वादे पूरे नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके पार्टनर का दिल दुखता है और रिश्ते में दरार आती है इसलिए कभी भी पार्टनर से झूठे वादे न करें।

विज्ञापन
These small things become the reason for big fights in the relationship
relationship - फोटो : pixabay

रिश्ते में स्पेस होना भी बहुत जरुरी होता है इसलिए एक दूसरे को थोड़ा स्पेस दें। हर किसी की एक अपनी पर्सनल लाइफ होती है। जिसमें वो अपनी तरह से जिंदगी जीना चाहता है या कुछ अलग करना चाहता है। इसलिए पर्सनल स्पेस में दखल नहीं देना चाहिए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed