{"_id":"598c19d94f1c1b2f318b49d9","slug":"these-household-things-also-have-expiry-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर के इन सामानों की भी होती है Expiry Date, कहीं जान पर न बन आए","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
घर के इन सामानों की भी होती है Expiry Date, कहीं जान पर न बन आए
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
फिटनेस
घर में बहुत सारी चीजें ऐसी होती है जिन्हें हम लोग सालों साल इस्तेमाल करते रहते हैं और तब तक उन्हें घर से बेघर नहीं करते जब तक वो चीजें खराब न हो जाए या फिर आपके हाथों टूट न जाएं। लेकिन क्या आपको पता है दवाओं की ही तरह घर के सामानों की भी एक्सपाइरी डेट होती है भले ही वो चीजें खराब न हुई हो।
Trending Videos
फिटनेस
सालभर में बदल दें तौलिया
अक्सर लोग तौलिए को एक बार खरीदते हैं तो यही सोचते हैं कि हो गई कम से कम 2 से 3 तीन साल की फुर्सत। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो अपनी सोच को आज ही बदल लीजिए। तौलिए को कम से कम एक साल बाद जरूर बदल लेना चाहिए। रोजाना इस्तेमाल करने से उसका मुलायम पन खत्म हो जाता है और वो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।

हेल्थ
6 महीने में लाए दूसरा कंघा
जिस तरह तौलिए का इस्तेमाल एक साल तक ही करना चाहिए वैसे ही बालों को काढ़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले कंघे को कम से कम 6 महीने में जरूर बदल दें। ऐसा इसलिए क्योंकि कंघे के प्वाइंट्स इस्तेमाल करते हुए शार्प हो जाते हैं जो कि कंघा करते समय आपके स्काल्प को नुकसान पहुंचा सकता है।

घर में सबके साबुन हो अलग-अलग
घर में कई तरह के लोग होते हैं लेकिन देखा जाता है कि ज्यादातर घरों में लोग नहाने के लिए एक ही साबुन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो इस आदत को छोड़ दें और सभी के साबुन को अलग-अलग कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि साबुन से इन्फेक्शन जल्दी फैलता है।

एक ब्रश का न करें ज्यादा इस्तेमाल
दांतो को साफ करने वाला ब्रश या यूं कहे कि सुबह सवेरे जब भी हम लोग ब्रश करते हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि आपको दातों पर जिस भी ब्रश का इस्तेमाल हो रहा है वो मुलायम हो। इसलिए आपको चाहिए ब्रश को कम से कम 3 से 4 महीने के अंतराल में बदल दें।