फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लड शुगर को करना हो नियंत्रित, तो लहसुन की चाय कर सकती है आपकी मदद

Tue, 02 Feb 2021 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Feb 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
these health Benefits of garlic tea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम अपने भोजन में लहसुन का उपयोग तो करते ही हैं, जो कि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन कई रूपों जैसे- पाउडर, तेल, नमक आदि में उपलब्ध है। जहां एक तरफ लहसुन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये हमें कई गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने व बचाने का काम भी करता है। हालांकि, कई लोगों को लहसुन खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आप लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपको निरोगी रखने में काफी मदद कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

these health Benefits of garlic tea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लहसुन की चाय बनाने के लिए आपको एक बर्तन चाहिए, जिसमें पहले तो पीने लायक पानी उबाल लें। इसके बाद इसमें अदरक, काली मिर्च और इसके साथ लहसुन को कूटकर डाल दें। साथ ही अपने स्वाद के हिसाब से इसमें आप नींबू और दालचीनी भी मिला सकते हैं। इसके बाद चाय को कुछ मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आपकी लहसुन की चाय तैयार हो जाएगी। इसे छानकर एक कप में रखकर गर्म-गर्म इसका सेवन करें। ये चाय आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकती है।

these health Benefits of garlic tea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैसे जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें सामान्य चाय पीने की सलाह नहीं दी जाती। लेकिन इन लोगों के लिए लहसुन की चाय काफी फायदेमंद होती है। लहसुन की चाय में कैफीन नहीं होता है और इसमें जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें दालचीनी और अदरक मिलाने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन की चाय इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम भी करती है, और साथ ही ये ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और चयापचय में सुधार करने के लिए जानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these health Benefits of garlic tea
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

लहसुन टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। लहसुन की चाय कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करती है और डायबिटीज से जुड़े अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए जानी जाती है। लहसुन में पाया जाने वाला विटामिन- सी हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और हमारे अंगों को स्वस्थ और उनके कामकाज को बनाए रखता है। इसलिए लहसुन वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed