फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Immunity Tips: बच्चों के आहार में शामिल करें ये चार चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Wed, 15 May 2024 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 15 May 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
These Foods Can Strengthen Children Immunity
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने वाले फूड। - फोटो : istock

Immunity Boosting Food For Children: जिस घर में भी बच्चे होते हैं वहां बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता लगी ही रहती है। कभी बच्चों के खान-पान को लेकर तो कभी कहीं बच्चे बीमार न हो जाए इसको लेकर घर के लोग बहुच चिंता करते हैं। आमतौर पर बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं जिसके पीछे डॉक्टर्स भी उनकी कमजोर इम्यूनिटी को एक कारण मानते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत किया जाए जिसके लिए आप उनके आहार में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में बच्चों को इन चीजों से फायदा हो सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं जिन्हें बच्चों को खिलाने से उनकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिल सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

These Foods Can Strengthen Children Immunity
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने वाले फूड। - फोटो : istock

बच्चों को इन चीजों का करवा सकते हैं सेवन:-

दही दे सकते हैं

  • दही में गुड बैक्टीरिया के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, लैक्टोज, आयरन और फॉस्फोरस पाया जाता है और ये सभी चीजें इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करती हैं। ऐसे में अगर बच्चों को रोजाना दही का सेवन कराया जाए तो इससे उन्हें लाभ मिल सकता है।
These Foods Can Strengthen Children Immunity
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने वाले फूड। - फोटो : istock

शहद खिला सकते हैं

  • आप बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए उन्हें कच्चे शहद का सेवन करवा सकते हैं। कच्चे शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Foods Can Strengthen Children Immunity
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने वाले फूड। - फोटो : istock

खट्टे फल का सेवन करा सकते हैं

  • खट्टे फलों में विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो इन्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। आप अपने बच्चों को मौसमी, नींबू, संतरा और कीवी जैसे फलों को खिला सकते हैं।
विज्ञापन
These Foods Can Strengthen Children Immunity
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने वाले फूड। - फोटो : istock

अंडा खिला सकते हैं 

  • अगर आपका बच्चा अंडा खाता है तो आप उसे ये खिला सकते हैं क्योंकि इसमें पाए विटामिन, ओमेगा 3 और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। बच्चों को अंडा खिलाकर आप उनकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।


डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed